Best Stocks to Buy: पिछले कुछ दिनों से शेयर मार्केट में गिरावट देखने को मिल रही है। कई स्टॉक्स की कीमतें अपने हाई लेवल से काफी नीचे पहुंच गई हैं जो निवेश का काफी जबरदस्त मौका है। निवेशकों के लिए ये एक तरह से गोल्डन चांस हो सकता है। मजबूत फंडामेंटल्स वाली कंपनियों के शेयर्स भी इन दिनों अच्छी गिरावट देखने को मिल रही है लेकिन भविष्य में ये आपको अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही 3 जबरदस्त स्टॉक्स के बारे में बताएंगे जो आपको शार्ट और लॉन्ग टर्म में भी जबरदस्त प्रॉफिट दे सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानें…
1. HDFC बैंक
- भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक: HDFC बैंक भारत का सबसे बड़ा निजी बैंक है।
- जबरदस्त परफॉर्मेंस: बैंक का परफॉर्मेंस हमेशा से अच्छा रहा है।
हाल ही में स्टॉक में आई गिरावट के बावजूद, बैंक के मजबूत फंडामेंटल्स को देखते हुए भविष्य में इसमें सुधार की उम्मीद है। इसलिए अगर आप बैंकिंग सेक्टर में किसी स्टॉक में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं तो HDFC बैंक का शेयर चेक कर सकते हैं। पिछले 5 दिनों में ये स्टॉक 108.95 रुपये यानी 6.15% नीचे आ गया है।
2. Adani Wilmar
- तेजी से बढ़ती कंपनी: Adani Wilmar की वॉल्यूम ग्रोथ डबल डिजिट में है।
- अलग-अलग सेगमेंट में ग्रोथ: दलहन, बेसन, सोया नगेट्स, शुगर जैसे सेगमेंट में कंपनी का परफॉर्मेंस काफी अच्छा रहा है।
- मजबूत बाजार हिस्सेदारी: साउथ जोन में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 5.5% तक पहुंच गई है।
Adani Wilmar के शेयर्स में पिछले एक महीने में 6 परसेंट से ज्यादा की गिरावट आई है बावजूद इसके फंडामेंटल्स भी काफी अच्छे हैं। ऐसे में आप इस स्टॉक में इन्वेस्ट कर सकते हैं।
Godrej Properties
- तेजी से बढ़ती बुकिंग: इस वित्त वर्ष की पहली छमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज की बुकिंग वैल्यू में 89% की वृद्धि हुई है।
- नए प्रोजेक्ट: कंपनी ने एनसीआर में एक नया प्रोजेक्ट लॉन्च किया है, जिससे सेल्स को बढ़ावा मिलेगा।
- रियल एस्टेट सेक्टर में मजबूत खिलाड़ी: गोदरेज प्रॉपर्टीज रियल एस्टेट सेक्टर में एक मजबूत खिलाड़ी है।
ओवरऑल देखें तो अगर आप रियल एस्टेट सेक्टर के किसी शेयर में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं तो Godrej Properties का शेयर चेक कर सकते हैं। पिछले 5 दिनों में इस स्टॉक के प्राइस में 11% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में आप अभी इसमें इन्वेस्ट कर सकते हैं।
(Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। न्यूज24 शेयर खरीदने-बेचने या आईपीओ या म्यूचुअल फंड लेने के लिए रेकमेंड नहीं करता)
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
11 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
13 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
13 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
15 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
17 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
19 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
19 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
20 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines