Share Market Update: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मिले जुले संकेत और अमेरिकी बाजार में तेजी के बीच आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार (8 September) को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी का रूख है। कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले हैं।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 346 अंकों की तेजी के साथ 59,374 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 124 अंक गिरकर 17,748 के स्तर पर खुला है।
बाजार का आज का हाल
बीएसई (BSE) में आज शुरुआत में कुल 2,260 कंपनियों में कारोबार शुरू हुई। जिसमें से करीब 1,817 शेयर तेजी और 363 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 80 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर रहे। वही 100 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर और 8 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, डॉ रेड्डीज लैब्स, टाइटन, आईटीसी, मारुति, एमएंडएम, एलएंडटी, विप्रो, टाटा स्टील, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक समेत कई कंपनियों समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो कोल इंडिया, ओएनजीसी, एसबीआई लाइफ, हीरो मोटोकॉर्प, एशियन पेंट्स, बीपीसीएल, आयशर मोटर्स, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट का रूख है।
डॉलर के मुकाबले 22 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया
अंतर्राष्ट्रीय में बाजार डॉलर के मुकाबले आज रुपया 22 पैसे की मजबूती के साथ 79.68 रुपये के स्तर पर खुला है। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे की कमजोरी के साथ 79.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अभी पढ़ें – Gold Price Today: 7वें आसमान से औंधे मुंह गिरे सोने के दाम, अब 5778 रुपये कम में करें खरीदारी
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
बुधवार (7 September): सेंसेक्स 168 अंकों की गिरावट के साथ 59,028 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 31 की मामूली गिरावट के साथ 17,624 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार (6 September): सेंसेक्स 49 अंकों की गिरावट के साथ 59,196 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 10 की मामूली गिरावट के साथ 17,655 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार (5 September): सेंसेक्स 442 अंकों की तेजी के साथ 59,245 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 126 अंक बढ़कर 17,665 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (2 September): सेंसेक्स 37 अंकों की गिरावट के साथ 58,803 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 3 की मामूली गिरावट के साथ 17,539 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (1 September): सेंसेक्स 770 अंकों की गिरावट के साथ 58,766 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 216 अंक टूटकर 17,542 अंक पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
New Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
1 hr ago2 October No UPI Day: 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे', दुकानों पर काले कपड़े से ढके रहेंगे QR कोड, जेब में रखें कैश
1 hr agoGandhi Jayanti Bank Holiday: आज बैंक रहेंगे बंद, देखें अक्टूबर महीने की RBI Bank Holidays की पूरी लिस्ट
1 hr agoBank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
17 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
19 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
19 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
20 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
22 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
23 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines