Share Market Update: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज सपाट शुरुआत हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज सोमवार (8 August) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में मामूली बढ़त देखी जा रही है। कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले हैं।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 29 अंकों की तेजी के साथ 58,417 पर खुलने में कामयाब रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 4 अंक की तेजी के साथ 17,401 पर खुला है।
और पढ़िए –Gold Price Today: राखी से पहले लगातार सस्ता हो रहा है सोना, यहां जानें- 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव
बाजार का आज का हाल
आज बीएसई में शुरुआत में कुल 1,735 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई। इनमें से करीब 987 शेयर तेजी के साथ और 590 गिरावट के साथ खुली। वहीं 158 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके साथ ही 54 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 10 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं 95 शेयर में आज सुबह से ही अपर सर्किट लगा है और 55 शेयर में लोअर सर्किट लगा है।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो एमएंडएम, हिंडाल्को, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति, एलएंडटी, इंडसइंड बैंक, अडानी पोर्ट्स, डॉ रेड्डीज लैब्स, कोल इंडिया और एनटीपीसी में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयरों में बीपीसीएल, एसबीआई, एसबीआई लाइफ, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस, डीवीज लैब्स, टेक महिंद्रा में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 22 पैसे कमजोर हुआ रुपया
विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले आज रुपया कमजोरी के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले आज रुपया 22 पैसे की कमजोरी के साथ 79.45 रुपये के स्तर पर खुला है। वहीं इससे पहले शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे की मजबूती के साथ 79.23 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
और पढ़िए – Gold Price Update: राखी से पहले 4000 रुपये तक सस्ता हुआ सोना, अब 30528 रुपये में खरीदें 10 ग्राम
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
शुक्रवार (5 August): सेंसेक्स 89 अंकों की तेजी के साथ 58,288 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 15 की तेजी के साथ 17,397 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (4 August): सेंसेक्स 51 अंक गिरकर 58,298 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 6 अंक चढ़कर 17,382 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (3 August): सेंसेक्स सेंसेक्स 214 अंक की छलांग लगाकर 58,350 पर बंद हुआ था। वहीं 43 अंक की बढ़त के साथ 17,388 प्वाइंट पर बंद हुआ।
मंगलवार (2 August): सेंसेक्स 20 अंक की तेजी के साथ 58,136 अंक पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 5 अंक बढ़कर 17,345 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (1 August): सेंसेक्स 545 की तेजी के साथ 58,115 प्वाइंट पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 181 अंक की बढ़त के साथ 17,340 अंक पर बंद हुआ था।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
IT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
23 mins ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
1 hr agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
2 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
2 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
3 hrs agoसरकार ने E-85 और 100% एथनॉल ईंधन को दी हरी झंडी, क्या सस्ता होगा पेट्रोल?
3 hrs ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
20 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
21 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
23 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines