Stock Market Opening : अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज भी कारोबार की शुरुआत पॉजिटिव मोड पर हुई है। गुरुवार को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में कारोबार की शुरुआत मामूली तेजी के साथ हुई। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त देखी जा रही है। हालांकि शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हल्के हरे रंग के साथ हुई है।
बुधवार की तेजी के बाद गुरुवार की सुबह बाजार संभलकर कारोबार करते हुए दिखाई दे रहे हैं. सेंसेक्स सुबह खुलने के कुछ ही देर बाद 44 अंक ऊपर 63187 पर कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी में 11 अंक की तेजी है और यह 18738 पर कारोबार कर रहा है.
बुधवार की तेजी के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में आज भी पॉजिटिव रुख है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार (8 June 2023) को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 44 अंकों की तेजी के साथ करीब 63,187 के स्तर पर खुला है, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 11 अंक की उछाल के साथ 18,738 के स्तर पर खुला।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार (7 June 2023 ) को शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स करीब 350 अंकों की उछाल के साथ 63000 के पार करीब 63,143 और निफ्टी करीब 127 अंकों की उछाल के साथ 18,726 के स्तर पर बंद हुआ था।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो एनटीपीसी, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, एलएंडटी, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट समेत कई कंपनियों के स्टॉक्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, विप्रो, टेक महिंद्रा, टीसीएस समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 7 पैसा गिरकर खुला रुपया
आज गुरुवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले गिरकर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे की कमजोरी के साथ 82.59 रुपये के स्तर पर खुला है। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की बढ़त के साथ 82.52 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
बुधवार (7 June 2023) को सेंसेक्स 350 अंकों की मजबूती के साथ 63143 और निफ्टी 127 अंकों की तेजी के साथ 18726 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
मंगलवार (6 June 2023) को सेंसेक्स 5 अंकों की बढ़त के साथ 62793 और निफ्टी 5 अंकों की तेजी के साथ 18599 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
सोमवार (5 June 2023) को सेंसेक्स 240 अंक की उछाल के साथ 62787 और निफ्टी 60 अंकों की तेजी के साथ 18594 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
50 mins agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
1 hr agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
3 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
4 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
16 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines