Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मजबूत संकेतों के बीच दो दिनों के बाद आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज थोड़ी तेजी का रुख है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त देखी जा रही है। पिछले दो कारोबारी दिन सोमवार और मंगलवार की गिरावट के बाद आज बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे पर खुले हैं। सेंसेक्स में 47 और निफ्टी में 28 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।
इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार (8 February 2023) आज भारतीय शेयर बाजार में कोरोबार की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 47 अंकों की तेजी के साथ 60,333 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 28 अंकों की बढ़त के साथ 17,750 के स्तर पर खुला।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार (7 February 2023) को भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 220 अंकों की गिरावट के साथ 60,286 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 50 अंकों की नरमी के साथ 17,718 के स्तर पर बंद हुआ। मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी का कारण ऑटो, मेटल और एफएमसीजी सेक्टर के शेयर रहे। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के कारण भारतीय बाजार में भी बिकवाली दिखी।
बाजार का आज का हाल
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 2,020 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। जिसमें करीब 1272 शेयर तेजी, 617 गिरावट और 131 कंपनियों के शेयर के भार दाम स्थिर रहे। जबकि 30 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी और 40 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो अदानी इंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट, एसबीआई लाइफ, अल्ट्रा टेक सीमेंट, एचसीएल टेक समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन, कोल इंडिया, भारती एयरटेल, हीरो मोटोकार्प, सिपला समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 1 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया
इस पहले कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन आज बुधवार को भी विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया थोड़ी मजबूती के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की मजबूती के साथ 82.69 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को डॉंलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की मजबूती के साथ 82.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
मंगलवार (7 February 2023): सेंसेक्स 220 अंकों की गिरावट के साथ 60,286 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी करीब 50 अंकों की नरमी के साथ 17,718 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (6 February 2023): सेंसेक्स 343 अंकों की गिरावट के साथ 60,506 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी करीब 90 अंकों की नरमी के साथ 17,764 अंक पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (3 February 2023): सेंसेक्स 909 अंकों की उछाल के साथ 60,841 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 243 अंकों की बढ़त के साथ 17,854 अंक पर बंद हुआ था।
गुरुवार (2 February 2023): सेंसेक्स 224 अंकों की उछाल के साथ 59,932 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 6 अंक गिरकर 17,610 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (1 February 2023): सेंसेक्स 158 अंकों की उछाल के साथ 59,708 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 46 अंक गिरकर 17,616 अंक पर बंद हुआ था।
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
2 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
3 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
3 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
4 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
5 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
7 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
19 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
23 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines