Share Market Update: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेत और अमेरिकी बाजार में फिर से गिरावट के बीच आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत गिरावट से हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के तासरे दिन बुधवार (7 September) को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट का रूख है। कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर खुले हैं।
अभी पढ़ें – Federal bank-Kotak Bank: विलय की अफवाहों के बीच फेडरल बैंक ने कही ये बात
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 407 अंकों की गिरावट के साथ 58,789 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 136 अंक गिरकर 17,519 के स्तर पर खुला है। फिलहाल बाजार में गिरावट का रूख बरकरार है।
बाजार का आज का हाल
बीएसई (BSE) में आज शुरुआत में कुल 1,792 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 789 शेयर तेजी तो 869 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 134 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर है। वहीं 66 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 12 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो कोल इंडिया, टाटा कंज्यूमर्स, श्री सीमेंट, एचयूएल, एचडीएफसी लाइफ, एशियन पेंट्स, नेस्ले, एचयूएल, पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, एचडीएफसी, सन फार्मा, डॉ रेड्डीज लैब्स, टाइटन, आईटीसी, मारुति, एमएंडएम, एलएंडटी, विप्रो, टाटा स्टील, एसबीआई के साथ-साथ कई कंपनियों के शेयर में नरमी है।
डॉलर के मुकाबले 4 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया
अंतर्राष्ट्रीय में बाजार डॉलर के मुकाबले आज रुपया 5 पैसे की कमजोरी के साथ 79.89 रुपये के स्तर पर खुला है। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 1 पैसे की मजबूती के साथ 79.84 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
मंगलवार (6 September): सेंसेक्स 49 अंकों की गिरावट के साथ 59,196 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 10 की मामूली गिरावट के साथ 17,655 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार (5 September): सेंसेक्स 442 अंकों की तेजी के साथ 59,245 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 126 अंक बढ़कर 17,665 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (2 September): सेंसेक्स 37 अंकों की गिरावट के साथ 58,803 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 3 की मामूली गिरावट के साथ 17,539 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (1 September): सेंसेक्स 770 अंकों की गिरावट के साथ 58,766 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 216 अंक टूटकर 17,542 अंक पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
11 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines