Share Market Update: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मिले जुले रूख के बीच आज लगातार दो दिनों की बढ़त के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है। इस कारोबारी हफ्ते के पांचवे और आखिरी दिन शुक्रवार (7 Octoberber) को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों लाल निशान पर खुले हैं।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 185 अंकों की गिरावट के साथ 58036 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) करीब 52 अंकों की नरमी के साथ 17,279 के स्तर पर खुला है।
बाजार का आज का हाल
बीएसई (BSE) में आज शुरुआत में कुल 1,637 कंपनियों में कारोबार शुरू हुई। जिसमें से करीब 842 शेयर तेजी तो 684 नरमी के साथ खुली है। जबकि 111 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर हैं। वहीं 52 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 12 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो टाइटन, मारुति, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, नेस्ले समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो एचडीएफसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, डॉ रेड्डीज लैब्स, एमएंडएम, एनटीपीसी, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एसबीआई, टाटा स्टील समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट का रूख है।
डॉलर के मुकाबले 32 पैसे मजबती के साथ खुला रुपया
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले आज रुपया 32 पैसे की कमजोरी के साथ 82.20 रुपये के स्तर पर खुला। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 36 पैसे की कमजोरी के साथ 81.88 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। डॉलर में कारोबार काफी समझदारी से करने की जरूरत होती है, नहीं तो निवेश पर असर पड़ सकता है।
अभी पढ़ें – EPFO Update: आपके EPF खाते में जमा नहीं हुआ PF का ब्याज का पैसा? क्या यह कारण तो नहीं
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
गुरुवार (6Octomber): सेंसेक्स 156 अंकों की बढ़त के साथ 58,222 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 57 अंक लुढ़कर 17,331 अंक पर बंद हुआ था।
मंगलवार (4 Octomber): सेंसेक्स 1276 अंकों की उछाल के साथ 58,065 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी करीब 386 अंकों की बढ़त के साथ 17,274 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (3 Octomber): सेंसेक्स 638 अंकों की गिरावट के साथ 56,788 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 207 अंक गिरकर 16,887 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (30 September): सेंसेक्स 1,016 अंकों की बढ़त के साथ 57,426 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 276 अंकों की मजबूती के साथ 17,094 के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
11 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
18 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
18 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
20 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
21 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
22 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines