Pankaj Mishra
Read More
Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मजबूत संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज भी कारोबार की शुरुआत पॉजिटिव मोड पर हुई है। आज बुधवार को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में बड़ी बढ़त देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत गहरे हरे रंग के साथ हुई है। इसके बाद सेंसेक्स 63000 के पार और निफ्टी 18600 के ऊपर कारोबार कर रहा है।
सकारात्मक नोट के साथ खुला। बाजार के दोनों मुख्य सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। आज 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE) 235.1 अंक चढ़कर 63,027.98 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी (Nifty) 77.05 अंक बढ़कर 18,676.05 पर पहुंच गया।
भारतीय शेयर बाजार में आज पॉजिटिव रुख है। इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार (7 June 2023) को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 235 अंकों की तेजी के साथ करीब 63,028 के स्तर पर खुला है, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 77 अंक की उछाल के साथ 18,676 के स्तर पर खुला।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार (6 June 2023 ) को शेयर बाजार सपाट बंद हुआ। सेंसेक्स करीब 5 अंकों की उछाल के साथ 62793 और निफ्टी करीब 5 अंकों की उछाल के साथ 18,599 के स्तर पर बंद हुआ था।
आज बुधवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की बढ़कर के साथ 82.52 रुपये के स्तर पर खुला है। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को डॉलर के मुकाबले 82.60 पर बंद हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।