Share Market Update: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मिले जुले रूख के बीच आज लगातार दूसरे भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार (6 Octoberber) को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों हरे निशान पर खुले हैं।
अभी पढ़ें – Petrol Price Today: पेट्रोल-डीजल की लेटेस्ट कीमतें अपडेट, अपने शहर में जानिए आज का रेट
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 443 अंकों की तेजी के साथ 58,509 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) करीब 134 अंकों की बढ़त के साथ 17,408 के स्तर पर खुला है।
बाजार का आज का हाल
बीएसई (BSE) में आज शुरुआत में कुल 1,832 कंपनियों में कारोबार शुरू हुई। जिसमें से करीब 1,215 शेयर तेजी तो 497 गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि 120 कंपनियों के शेयर भाव अपरिवर्तित है। वहीं 30 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 4 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो एचसीएल टेक, एलएंडटी, टाटा स्टील, इंफोसिस, एनटीपीसी, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, एसबीआई, मारुति, रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, एचयूएल, बजाज फाइनेंस समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट का रूख है।
डॉलर के मुकाबले 1 पैसे मजबती के साथ खुला रुपया
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले आज रुपया 1 पैसे की मजबूती के साथ 81.51 रुपये के स्तर पर खुला है। वहीं पिछले कारोबीरी दिन मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे की मजबूती के साथ 81.52 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
मंगलवार (4 Octomber): सेंसेक्स 1276 अंकों की उछाल के साथ 58,065 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी करीब 386 अंकों की बढ़त के साथ 17,274 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (3 Octomber): सेंसेक्स 638 अंकों की गिरावट के साथ 56,788 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 207 अंक गिरकर 16,887 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (30 September): सेंसेक्स 1,016 अंकों की बढ़त के साथ 57,426 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 276 अंकों की मजबूती के साथ 17,094 के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (29 September): सेंसेक्स 188 अंकों की गिरावट के साथ 56,409 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 40 अंक लुढ़कर 16,818 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (28 September): सेंसेक्स 509 अंकों की गिरावट के साथ 56,598 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 148 अंकों की गिरावट के साथ 16,858 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
7 mins agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
12 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
16 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
17 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
19 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
21 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
22 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
23 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines