हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Stock Market Opening: शेयर बाजार में तेजी, अपोलो हास्पिटल में उछाल तो कोल इंडिया पर दवाब

विज्ञापन

Share Market Update: नए साल 2023 के पहले कारोबारी हफ्ते का आज पांचवां और आखिरी दिन है। चीन में कोरोना के बढ़ते कहर के कारण दुनियाभर के देश अलर्ट मोड पर आ गए हैं। इसका असर भारत समेत दुनियाभर के सर्राफा बाजार पर देखने को मिल रहा है। अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त देखी जा रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुला है। आज सेंसेक्स में 35 और निफ्टी में 16 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत हुई।

इस कारोबारी हफ्ते के पांचवे दिन शुक्रवार को सेंसेक्‍स (Sensex) 35 अंकों की उछाल के साथ 60,388 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 16 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 16 अंकों की तेजी के साथ 18,008 के स्तर पर खुला। हालांकि इसके बाद शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है।

इससे पहले गुरुवार (5 January 2023) को लगातार दूसरे बाजार में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्‍स 304 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 60,353 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 51 अंकों की नरमी के साथ 17,992 के स्तर पर खुला। सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में गिरावट रही। वहीं सिर्फ 14 शेयरों में तेजी देखने को मिली।

विज्ञापन

और पढ़िए – पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट, जानिए आज 1 लीटर के लिए कितने देने होंगे पैसे ?

बाजार का आज का हाल

आज सुबह शुरुआत में बीएसई में आज शुरुआत में करीब 2,435 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। जिसमें करीब 1,209 शेयर में तेजी तो 1,105 में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। जबकि 121 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर रहे। वहीं 57 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 15 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर खुला।

विज्ञापन

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

  • आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो अपोलो हास्पिटल, आईटीसी, रिलायंस, एचडीएफसी लाइफ, यूपीएल समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
  • वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो कोल इंडिया, टीसीएस, बजाज फिनांस, आईसीआईसीआई, जेएसडब्लू स्टील समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।

और पढ़िए – वरिष्ठ नागरिकों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार का गिफ्ट, इन स्कीमों पर मिलेगी अधिक ब्याज

डॉलर के मुकाबले 4 पैसे की मजबूती के साथ खुला रुपया

इस साल के पहले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन आज शुक्रवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया तेजी के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की मजबूती के साथ 82.51 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे की मजबूती के साथ 82.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

  • गुरुवार (5 January 2023): सेंसेक्स 304 अंकों की गिरावट के साथ 60,353 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 51 अंकों की लुढ़कर के साथ 17,992 अंक पर बंद हुआ था।
  • बुधवार (4 January 2023): सेंसेक्स 636 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 60,657 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 189 अंकों की नरमी के साथ 18,042 अंक पर बंद हुआ था।
  • मंगलवार (3 January 2023): सेंसेक्स 126 अंकों की उछाल के साथ 61,294 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 35 अंकों की तेजी के साथ 18,232 अंक पर बंद हुआ था।
  • सोमवार (2 January 2023): सेंसेक्स 327 अंकों की उछाल के साथ 61,167 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 92 अंकों की तेजी के साथ 18,197 अंक पर बंद हुआ था।
  • शुक्रवार (30 December 2023): सेंसेक्स 293 अंक गिरकर साथ 60,840 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 85 अंकों की तेजी के साथ 18,105 अंक पर बंद हुआ था।

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola