Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे नरमी संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में एकबार आज गिरावट का रूख देख है। इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में नरमी का रुख है। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे लाल पर हुई। सेंसेक्स गिरावट के साथ 61219 और निफ्टी भी 18150 के लेवल पर खुला।
भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते पांचवें दिन आज शुक्रवार (5 May 2023) को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। फिलहाल बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 530 अंकों की तेजी के साथ 61,219 के स्तर पर है, जबकि एनएसई (NSE) का 32 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 105 अंकों से ज्यादा गिरावट के साथ 18,150 के स्तर पर खुला।
इससे पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 556 अंकों की बड़ी तेजी के साथ 61,749 और एनएसई का निफ्टी 166 अंकों की उछाल के साथ 18,255 के स्तर पर बंद हुआ था। गुरुवार को एफएमसीजी को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी दर्ज की गई।
बाजार का आज का हाल
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 1,467 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 753 शेयर तेजी, 590 गिरावट तो 124 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 43 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 4 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो लार्सन, अल्ट्राटेक सीमेंट, हीरो मोटोकार्प, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक समेत कई कंपनियों के स्टॉक्स में तेजी देखी जा रही है।
- वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, हिन्डाल्को, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
- गुरुवार (4 May 2023) को सेंसेक्स 556 अंक की उछाल के साथ 61749 और निफ्टी 166 अंकों की तेजी के साथ 18256 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- बुधवार (3 May 2023) को सेंसेक्स 161 अंक की नरमी के साथ 61193 और निफ्टी 58 अंकों की गिरावट के साथ 18090 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- मंगलवार (2 May 2023) को सेंसेक्स 248 अंक की तेजी के साथ 61360 और निफ्टी 72 अंकों की उछाल के साथ 18137 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- शुक्रवार (28 Apri 2023) को सेंसेक्स करीब 463 अंकों की उछाल के साथ 61,112 तो निफ्टी 150 अंको की बढ़त के साथ 18,065 के स्तर पर बंद हुआ था।
संबंधित खबरें
नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
5 mins agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
1 hr agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
2 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
4 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
5 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
6 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
18 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines