Share Market Update: नए साल 2023 के पहले कारोबारी हफ्ते का आज चौथा दिन है। चीन में कोरोना के बढ़ते कहर के कारण दुनियाभर के देश अलर्ट मोड पर आ गए हैं। इसका असर भारत समेत दुनियाभर के सर्राफा बाजार पर देखने को मिल रहा है। अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त देखी जा रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुला है। आज सेंसेक्स में 190 और निफ्टी में 59 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत हुई।
इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 190 अंकों की उछाल के साथ 60,847 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 59 अंकों की तेजी के साथ 18,102 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबारी में हिंदुस्तान यूनिलीवर, सनफार्मा, नेस्ले इंडिया और आईटीसी जैसी कंपनियों के शेयर में मजबूती दिख रही है।
इससे पहले बुधवार सेंसेक्स 636 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 60,651 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 189 अंकों की नरमी के साथ 18,042 के स्तर पर खुला। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में गिरावट रही। वहीं सिर्फ 2 शेयरों में तेजी देखने को मिली।
और पढ़िए – काउंटर से बुक हुआ रेल टिकट भी होगा तुरंत कैंसिल, बस अपने फोन से डायल करें ये नंबर
बाजार का आज का हाल
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 1,597 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। जिसमें से करीब 1,034 शेयर तेजी तो 448 गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि 115 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर हैं। वहीं 41 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी और 7 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो ब्रिटानिया, टाटा कंज्यूमर, एचयूएल, सन फार्मा, बजाज ऑटो समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो बजाज फिनांस, बजाज फिनसर्व, ओएनजीसी, पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन, अपोलो हास्पिटल समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
और पढ़िए – शेयर बाजार में तेजी, ब्रिटानिया में उछाल तो बजाज फिनांस पर दवाब
डॉलर के मुकाबले 4 पैसे की मजबूती के साथ खुला रुपया
इस साल के पहले कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन आज गुरुवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया तेजी के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की मजबूती के साथ 82.77 रुपये के स्तर पर खुला है। वहीं, पिछले कारोबारी दिन बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की मजबूती के साथ 82.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
और पढ़िए – औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी, दिल्ली-मुंबई-लखनऊ से इंदौर तक ये रहा रेट
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
बुधवार (4 January 2023): सेंसेक्स 636 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 60,657 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 189 अंकों की तेजी के साथ 18,042 अंक पर बंद हुआ था।
मंगलवार (3 January 2023): सेंसेक्स 126 अंकों की उछाल के साथ 61,294 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 35 अंकों की तेजी के साथ 18,232 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (2 January 2023): सेंसेक्स 327 अंकों की उछाल के साथ 61,167 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 92 अंकों की तेजी के साथ 18,197 अंक पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (30 December 2023): सेंसेक्स 293 अंक गिरकर साथ 60,840 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 85 अंकों की तेजी के साथ 18,105 अंक पर बंद हुआ था।
गुरुवार (29 December 2023): सेंसेक्स 224 अंकों की उछाल के साथ 61,133 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 69 अंकों की तेजी के साथ 18,191 अंक पर बंद हुआ था।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
10 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
13 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
14 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
15 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
16 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
17 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
18 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
18 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines