Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच आज एकबार फिर भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी का रुख है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी पॉजिटिव नोट पर खुले हैं। आज सेंसेक्स में 500 और निफ्टी में 156 अंकों की उछाल के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।
इस हफ्ते के पांचवें और अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार (3 March 2023) को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआत तेजी के साथ हुई है। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 500 अंकों की उछाल के साथ 59,404 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 156 अंकों की उछाल के साथ 17,448 के स्तर पर खुला।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार (2 March 2023) को सेंसेक्स करीब 501 अंक टूटकर के साथ 58,909 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 129 अंकों की तेजी के साथ 17,321 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले लगातार आठ दिनों तक शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स, एसबीआई, टाटा स्टील, एलएंडटी समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, सन फार्मा, एचडीएफसी लाइफ और आईसीआईसीआई बैंक समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 26 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया
इस पहले कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन आज शुक्रवार को भी विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे की चढ़कर के साथ 82.33 रुपये के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की कमजोरी के साथ 82.59 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
गुरुवार (2 March 2023): सेंसेक्स करीब 501 अंक टूटकर 58,909 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 129 अंकों की नरमी के साथ 17,321 के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार (1 March 2023): सेंसेक्स करीब 449 अंक उछलकर 59,411 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 146 अंकों की तेजी के साथ 17,450 के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार (28 February 2023): सेंसेक्स करीब 326 अंक टूटकर 58,962 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 79 अंकों की नरमी के साथ 17,303 के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार (27 February 2023): सेंसेक्स करीब 175 अंक गिरकर 59,288 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 73 अंकों की नरमी के साथ 17,392 के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (24 February 2023): सेंसेक्स करीब 141 अंक गिरकर 59,463 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 45 अंकों की नरमी के साथ 17,465 के स्तर पर बंद हुआ था।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
Dharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
19 mins agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
59 mins agoPM Kisan 24th Installment Update: दिवाली से पहले आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम पक्का करने के लिए तुरंत करें ये 3 काम
1 hr agoBank Open or Closed Tomorrow: क्या कल 3 अक्टूबर को खुलेंगे बैंक? जाने से पहले देख लें RBI की यह लिस्ट
2 hrs agoEPFO Wage Ceiling Increase 2026: कटकर आई सितंबर की सैलरी? EPFO के नए नियम से घटी इन-हैंड सैलरी
3 hrs agoDA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले सिक्किम सरकार का बड़ा तोहफा! DA 5% बढ़ा, जानिए किसे कितना फायदा मिलेगा
6 hrs agoGandhi jayanti: स्वदेशी का प्रतीक खादी कैसे बना करोड़ों का बिजनेस मॉडल? जानिए 2 अक्टूबर पर बिजनेस का बड़ा ट्रेंड
6 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
7 hrs agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
10 hrs ago2 October No UPI Day: 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे', दुकानों पर काले कपड़े से ढके रहेंगे QR कोड, जेब में रखें कैश
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines