Share Market Update: आज साल 2023 का दूसरा कारोबारी दिन है। चीन में कोरोना के बढ़ते कहर के कारण दुनियाभर के देश अलर्ट मोड पर आ गए हैं। इसका असर भारत समेत दुनियाभर के सर्राफा बाजार पर देखने को मिल रहा है। अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों में नरमी देखी जा रही है। सेंसेक्ट और निफ्टी दोनों लाल निशान पर खुला है। आज सेंसेक्स में 92 और निफ्टी में 34 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत हुई।
इस साल के पहले कारोबारी हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को आज भारतीय शेयर बाजार में कोरोबार की शुरुआत लाल निशान के साथ हुई। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 92 अंकों की गिरावट के साथ 61,075 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 34 अंकों की तेजी के साथ 18,163 के स्तर पर खुला। बाजार में मेटल और फार्मा सेक्टर के शेयरों पर दबाव दिख रहा है।
इससे पहले पिछले इस साल के पहले कारोबारी दिन सोमवार को (2 January 2023) को सेंसेक्स 327 अंक चढ़कर 61,167 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 92 अंकों की तेजी के साथ 18,197 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी रही। वहीं 8 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।
और पढ़िए – पेंशनरों को नए साल का तोहफा, इन लोगों को मिलेगी ज्यादा पेंशन
बाजार का आज का हाल
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 2,929 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। जिसमें करीब 1,926 शेयर तेजी तो 889 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 114 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर रहे। वहीं आज 74 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 16 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो एचडीएफसी लाइफ, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, टेक महिन्द्रा, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो ओएनजीसी, जेएसडब्लू स्टील, हिन्डाल्को, भारती एयरटेल, रिलायंस समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 1 पैसे की कमजोरी के साथ खुला रुपया
इस साल के पहले कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन आज मंगलवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोरी के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की कमजोरी के साथ 82.75 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं, इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की कमजोरी के साथ 82.74 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
और पढ़िए – वरिष्ठ नागरिकों के पास फिक्स्ड डिपॉजिट पर टैक्स बचत के साथ 8% तक कमाने का मौका
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
सोमवार (2 January 2023): सेंसेक्स 327 अंकों की उछाल के साथ 61,167 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 92 अंकों की तेजी के साथ 18,197 अंक पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (30 December 2023): सेंसेक्स 293 अंक गिरकर साथ 60,840 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 85 अंकों की तेजी के साथ 18,105 अंक पर बंद हुआ था।
गुरुवार (29 December 2023): सेंसेक्स 224 अंकों की उछाल के साथ 61,133 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 69 अंकों की तेजी के साथ 18,191 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (28 December 2023): सेंसेक्स 17 अंकों की गिरावट के साथ 60,910 अंक पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी करीब 10 अंकों की नरमी के साथ 18,122 अंक पर बंद हुआ था।
मंगलवार (27 December 2023): सेंसेक्स 361 अंकों की तेजी के साथ 60,927 अंक पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 117 अंकों की तेजी के साथ 18,132 अंक पर बंद हुआ था।
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 hr agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
2 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
3 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
4 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
5 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
6 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
6 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
23 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines