Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिलेजुले संकेतों के बीच लगातार तीसरे दिन भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज तेजी का रुख है। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर हुआ पर। सेंसेक्स करीब 103 अंक और निफ्टी 31 अंकों की तेजी के साथ खुला।
वित्त वर्ष 2023-2024 के पहले कारोबरी दिन भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज सोमवार (3 April 2023) को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 103 अंकों की तेजी के साथ 59,094 के पार खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 31 अंकों की उछाल के साथ 17,391 के स्तर पर खुला।
पिछले कारोबार हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 1013 अंकों की उछाल के साथ 58,991 और एनएसई का निफ्टी 279 अंकों की बढ़त के साथ 17,359 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 30 के 26 शेयर हरे निशान में बंद हुए थे।
बाजार का आज का हाल
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 2,246 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 1,579 शेयर तेजी, 539 गिरावट तो 128 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 42 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 37 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो रिलायंस, नेस्ले, इनफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
- वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो बीपीसीएल, एशियन पेंट, एचडीएफसी, अदानी एंटरप्राइजेज, एचडीएफसी बैंक समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 29 पैसे कमजोरी के साथ खुला रुपया
आज शुक्रवार को एकबार फिर विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे कमजोरी के साथ 82.45 रुपये के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की मजबूती के साथ 82.16 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
- शुक्रवार (31 March 2023): सेंसेक्स करीब 1013 अंकों की तेजी के साथ 58,991 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 279 अंकों की मजबूती के साथ 17,359 के स्तर पर बंद हुआ था।
- बुधवार (29 March 2023): सेंसेक्स करीब 346 अंकों की तेजी के साथ 57,960 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 166 अंकों की मजबूती के साथ 17,142 के स्तर पर बंद हुआ था।
- मंगलवार (28 March 2023): सेंसेक्स करीब 40 अंकों की नरमी के साथ 57,613 तो निफ्टी करीब 34 अंकों की गिरावट के साथ 16,951 के स्तर पर बंद हुआ।
- सोमवार (27 March 2023): सेंसेक्स करीब 126 अंक चढ़कर 57,6653 और निफ्टी करीब 40 अंकों की मजबूती के साथ 16,985 के स्तर पर बंद हुआ था।
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
26 mins ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 hr agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 hr agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
2 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
3 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
5 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
17 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
21 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
22 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines