Stock Market Opening: शेयर बाजार ने उछाल के साथ किया नए वित्त वर्ष 2023-2024 का स्वागत
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिलेजुले संकेतों के बीच लगातार तीसरे दिन भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज तेजी का रुख है। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर हुआ पर। सेंसेक्स करीब 103 अंक और निफ्टी 31 अंकों की तेजी के साथ खुला।
वित्त वर्ष 2023-2024 के पहले कारोबरी दिन भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज सोमवार (3 April 2023) को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 103 अंकों की तेजी के साथ 59,094 के पार खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 31 अंकों की उछाल के साथ 17,391 के स्तर पर खुला।
पिछले कारोबार हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 1013 अंकों की उछाल के साथ 58,991 और एनएसई का निफ्टी 279 अंकों की बढ़त के साथ 17,359 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 30 के 26 शेयर हरे निशान में बंद हुए थे।
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 2,246 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 1,579 शेयर तेजी, 539 गिरावट तो 128 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 42 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 37 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज शुक्रवार को एकबार फिर विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे कमजोरी के साथ 82.45 रुपये के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की मजबूती के साथ 82.16 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: