Share Market Update: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर रूख के कारण 6 दिनों से जारी गिरावट के बीच आज भारतीय शेयर बाजार में थोड़ी तेजी देखी जा रही है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार (29 September) को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों हरे निशान पर खुले हैं।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 548 अंकों की तेजी के साथ 57,147 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) करीब 167 अंकों की बढ़त के साथ 17,025 के स्तर पर खुला है। फिलहाल बाजार में तेजी का रूक जारी है।
अभी पढ़ें – Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के जारी हुए नए दाम, जानिए आज का लेटेस्ट रेट
बाजार का आज का हाल
बीएसई (BSE) में आज शुरुआत में कुल 1,598 कंपनियों में कारोबार शुरू हुई। जिसमें से करीब 1,189 शेयर तेजी तो 343 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 66 कंपनियों के शेयर के दाम स्थिर बने हुए हैं। वहीं आज 42 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 10 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो टाटा स्टील, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, टाइटन, बजाज फिनसर्व, पावरग्रिड, कोटक बैंक, भारती एयरटेल, समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो टीसीएस, एशियन पेंट्स, सिपला, हीरो मोटोकार्प, बजाज ऑटो, टीसीएस समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट का रूख है।
डॉलर के मुकाबले 33 पैसे मजबती के साथ खुला रुपया
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले आज रुपया 33 पैसे की मजबूती के साथ 81.61 रुपये के स्तर पर खुला है। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 36 पैसे की कमजोरी के साथ 81.94 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – Gold Price Update: सोना 6695 रुपये तक हुआ सस्ता, अब 28960 रुपये में खरीदें 10 ग्राम गोल्ड
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
बुधवार (28 September): सेंसेक्स 509 अंकों की गिरावट के साथ 56,598 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 148 अंकों की गिरावट के साथ 16,858 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार (27 September): सेंसेक्स 37 अंकों की गिरावट के साथ 57,107 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी करीब 9 अंकों की नरमी के साथ 17,007 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (26 September): सेंसेक्स 953 अंकों की गिरावट के साथ 57,145 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 311 अंक गिरकर 17,016 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (23 September): सेंसेक्स 1,020 अंकों की गिरावट के साथ 58,098 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 302 अंकों की गिरावट के साथ 17,327 के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (22 September): सेंसेक्स 4337 अंकों की गिरावट के साथ 59,119 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 88 अंक लुढ़कर 17,629 अंक पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
1 hr agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
2 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
2 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
15 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
15 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
2 days agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines