Stock Market Opening: खुलते ही भरभरा कर गिरा शेयर बाजार, Sensex और Nifty लुढ़का
Edited By Pankaj Mishra

Share Market Update
Edited By Pankaj Mishra

Share Market Update
Share Market Update: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर रूख और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में बढ़ोतरी के कारण पिछले पांच दिनों से भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। अलम यह है कि पिछले पांच दिनों में सेंसेक्स में 3000 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।
आज लगातार छठे दिन भारतीय घरेलू शेयर बाजर में गिरावट देखी जा रही है। इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार (28 September) को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों लाल निशान पर खुले हैं।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 608 अंकों की गिरावट के साथ 56,498 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) करीब 182 अंकों की नरमी के साथ 16,866 के स्तर पर खुला है।
बीएसई (BSE) में आज शुरुआत में कुल 1,621 कंपनियों में कारोबार शुरू हुई। जिसमें से करीब 619 शेयर तेजी तो 898 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 104 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर रहे। वहीं 33 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 12 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है।
अभी पढ़ें – PM Kisan Yojana 12th installment: दशहरे से पहले बड़ी खबर, इस तारीख को लाभार्थियों को मिलेगा पैसा
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले आज रुपया 32 पैसे की कमजोरी के साथ 81.91 रुपये के स्तर पर खुला है। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की मजबूती के साथ 81.58 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार (27 September): सेंसेक्स 37 अंकों की गिरावट के साथ 57,107 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी करीब 9 अंकों की नरमी के साथ 17,007 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (26 September): सेंसेक्स 953 अंकों की गिरावट के साथ 57,145 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 311 अंक गिरकर 17,016 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (23 September): सेंसेक्स 1,020 अंकों की गिरावट के साथ 58,098 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 302 अंकों की गिरावट के साथ 17,327 के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (22 September): सेंसेक्स 4337 अंकों की गिरावट के साथ 59,119 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 88 अंक लुढ़कर 17,629 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (21 September): सेंसेक्स 262 अंकों की गिरावट के साथ 59,456 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 97 की गिरावट के साथ 17,718 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.