Share Market Update: चीन में कोरोना के बढ़ते कहर के कारण दुनियाभर के देश अलर्ट मोड पर आ गए हैं। इसका असर भारत समेत दुनियाभर के सर्राफा बाजार पर देखने को मिल रहा है। अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिलेजुले संकेतों के बीच लगातार दो दिनों की तेजी के बाद आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का रूख है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों में नरमी देखी जा रही है। सेंसेक्ट और निफ्टी दोनों लाल निशान पर खुला है। आज सेंसेक्स में 115 और निफ्टी में 47 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत हुई।
इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में कोरोबार की शुरुआत लाल निशान के साथ हुई। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 115 अंकों की नरमी के साथ 60,811 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 47 अंकों की गिरावट के साथ 18,089 के स्तर पर खुला। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 17 शेयर फिलहाल लाल निशान पर कारोबार करते दिख रहे हैं।
इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स (BSE Sensex) 361 अंकों की तेजी के साथ 60,927 के स्तर पर क्लोज हुआ, जबकि NSE Nifty 117 अंक की बढ़त के साथ 18,132.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।
बाजार का आज का हाल
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में कुल 2,458 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। जिसमें करीब 1,204 शेयर तेजी तो 1,152 गिरावट के साथ खुली। जबकि 102 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर हैं। वहीं आज 33 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी और 14 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
और पढ़िए – सोना 1500 तो चांदी 11000 रुपये मिल रही है सस्ती
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन, ब्रिटानिया, यूपीएल, देवी लैब, इंडसइंड बैंक समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो ओएनजीसी, टाटा स्टील, इनफोसिस, बजाज ऑटो, टीसीएस समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 1 पैसे की कमजोरी के साथ खुला रुपया
इस हफ्ते कारोबारी दूसरे दिन आज विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोरी के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की कमजोरी के साथ 82.84 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे की कमजोरी के साथ 82.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
और पढ़िए – पेट्रोल-डीजल के दामों में लगी आग या राहत जारी? फटाफट जानें ताजा अपडेट
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
मंगलवार (27 December): सेंसेक्स 361 अंकों की तेजी के साथ 60,927 अंक पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 117 अंकों की तेजी के साथ 18,132 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (26 December): सेंसेक्स 721 अंकों की बड़ी तेजी के साथ 60,566 अंक पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 208 अंकों की तेजी के साथ 18,015 अंक पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (23 December): सेंसेक्स 980 अंकों की भारी गिरावट के साथ 59,845 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 320 अंकों की नरमी के साथ 17,806 अंक पर बंद हुआ था।
गुरुवार (22 December): सेंसेक्स 241 अंकों की गिरावट के साथ 60,826 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 71 अंकों की नरमी के साथ 18,127 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (21 December): सेंसेक्स 636 अंकों की गिरावट के साथ 61,067 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 186 अंकों की नरमी के साथ 18,199 अंक पर बंद हुआ था।
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
27 mins ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 hr agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 hr agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
2 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
3 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
5 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
17 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
21 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
22 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines