Share Market Update: ग्लोबल और एशियाई मार्केट से मिल रहे मिले जुले रूख का असर भारतीय घरेलू शेयर पर भी देखा जा रहा है। दिवाली के बाद भी भारतीय शेयर बाजार गुलजार है। आज गुरुवार (27 October) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों हरे निशान पर खुले हैं। इस तेजी के बाद सेंसेक्स 59800 और निफ्टी 17700 से उपर ट्रेड कर रहा है।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 350 अंकों की तेजी के साथ 59,900 के स्तर के पार खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 116 अंक चढ़कर 17,773 के स्तर पर खुला। बैंक, ऑटो शेयरों में आज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है।
बाजार का आज का हाल
बीएसई (BSE) में आज कुल 2,207 कंपनियों में कारोबार शुरू हुआ। जिसमें से करीब 1,468 शेयर तेजी तो 596 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 143 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर रहे। वहीं 60 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 8 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो जेएसडब्लू स्टील, हिन्डाल्को, कोटक महिन्द्रा, एचडीएफसी, टाइटन समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
- वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो एनटीपीसी, इनफासिस, आईटीसी, आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
अभी पढ़ें – नौकरी से निकाले जाने का डर, BYJU’s के कर्मचारी श्रम मंत्री के पास पहुंचे
डॉलर के मुकाबले 57 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया
विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज मजबूती के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 57 पैसे की मजबूती के साथ 82.15 रुपये के स्तर पर खुला। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की कमजोरी के साथ 82.73 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 hr agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
3 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
4 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
10 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
10 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
10 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
10 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
12 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
13 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त