Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले मजबूत संकेतों के कारण लगातार सातवें दिनों की गिरावट के बाद भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज भी गिरावट का रुख है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों में नरमी देखी जा रही है। आज सेंसेक्स में 132 और निफ्टी में 37 अंकों की तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।
इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (27 February 2023) को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआत कमजोर हुई है। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 132 अंकों की तेजी के साथ 59,331 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 37 अंकों की उछाल के साथ 17,428 के स्तर पर खुला।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार (24 February 2023) को लगातार छठे दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुई थी। सेंसेक्स करीब 141 अंक गिरकर के साथ 59,663 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 45 अंकों की नरमी के साथ 17,465 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह भी बाजार में लगातार गिरावट दर्ज की गई। जिसके कारण निवेशकों के करीब सवा 3 लाख करोड़ रुपये डूब गए थे।
बाजार का आज का हाल
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 2,304 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। जिसमें से करीब 1,365 शेयर में तेजी, 760 में गिरावट और 179 कंपनियों के शेयर के दाम में बिना किसी बदलाव के कारोबार की शुरुआत हुई। वहीं 39 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 46 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो अदानी पोर्ट, एशियन पेंट, सिपला, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो बजाज ऑटो, अदानी एंटरप्राइजेज, इनफोसिस, हिन्डाल्को, टेक महिन्द्रा समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 13 पैसे कमजोरी के साथ खुला रुपया
इस पहले कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज सोमवार को भी विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की कमजोरी के साथ 82.88 रुपये के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की मजबूती के साथ 82.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
शुक्रवार (24 February 2023): सेंसेक्स करीब 141 अंक गिरकर 59,463 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 45 अंकों की नरमी के साथ 17,465 के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (23 February 2023): सेंसेक्स करीब 139 अंक गिरकर 59,605 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 43 अंकों की नरमी के साथ 17,511 के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार (22 February 2023): सेंसेक्स करीब 927 अंक गिरकर 59,744 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 272 अंकों की नरमी के साथ 17,554 के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार (21 February 2023): सेंसेक्स करीब 18 अंक गिरकर 60,672 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 18 अंकों की नरमी के साथ 17,826 के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार (20 February 2023): सेंसेक्स 311 अंकों की गिरावट के साथ 60,691 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी करीब 97 अंकों की नरमी के साथ 17,847 अंक पर बंद हुआ था।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
8 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
12 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
12 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
13 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
15 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
16 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
18 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
19 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines