Share Market Update: चीन में कोरोना के बढ़ते कहर के कारण दुनियाभर के देश अलर्ट मोड पर आ गए हैं। इसका असर भारत समेत दुनियाभर के सर्राफा बाजार पर देखने को मिल रहा है। अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच आज लगातार दूसरे दिन भारतीय घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रूख है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी जा रही है। सेंसेक्ट और निफ्टी दोनों हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। आज सेंसेक्स में 295 और निफ्टी में 75 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत हुई।
सेंसेक्स मंगलवार को 295 अंकों के उछाल के साथ 60861 के लेवल पर, निफ्टी 75 अंकों की तेजी के साथ 18089 पर ओपन हुआ। बैंक निफ्टी में 197 अंकों की तेजी के साथ 42827 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत हुई।
इस कारोबारी हफ्ते के लगतार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार में कोरोबार की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 295 अंकों की तेजी के साथ 60,861 के स्तर पर है, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 75 अंकों की उछाल के साथ 18,089 के स्तर पर खुला।
बाजार का आज का हाल
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में कुल 1,585 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 1,241 शेयर तेजी तो 274 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 70 कंपनियों के शेयर के दाम स्थिर हैं। वहीं 18 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर को 10 शेयर 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
और पढ़िए – केंद्रीय कर्मचारियों की मौज, DA में बढ़ोतरी का इस तारीख को होगा ऐलान !
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो टाटा मोटर्स, हिन्डाल्को, ओएनजीसी, पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन, टाटा स्टील समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो सिपला, डा रेड्डी लैब, सन फार्मा समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 6 पैसे की कमजोरी के साथ खुला रुपया
इस हफ्ते कारोबारी दूसरे दिन आज विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोरी के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की कमजोरी के साथ 82.71 रुपये के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे की मजबूती के साथ 82.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
सोमवार (26 December): सेंसेक्स 721 अंकों की बड़ी तेजी के साथ 60,566 अंक पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 208 अंकों की तेजी के साथ 18,015 अंक पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (23 December): सेंसेक्स 980 अंकों की भारी गिरावट के साथ 59,845 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 320 अंकों की नरमी के साथ 17,806 अंक पर बंद हुआ था।
गुरुवार (22 December): सेंसेक्स 241 अंकों की गिरावट के साथ 60,826 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 71 अंकों की नरमी के साथ 18,127 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (21 December): सेंसेक्स 636 अंकों की गिरावट के साथ 61,067 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 186 अंकों की नरमी के साथ 18,199 अंक पर बंद हुआ था।
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
2 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
3 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
3 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
4 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
5 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
7 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
19 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
23 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines