Stock Market Opening: शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, आज के टॉप गेनर में बजाज फाइनेंस तो HDFC Life पर दवाब
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिलेजुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज फ्लैट शुरुआत हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज हल्की तेजी का रुख है। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में हल्की तेजी देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर हुआ पर। हालांकि दोनों मुख्य सूचकांक लगभग सपाट स्तर पर खुला। बाजार में तेजी में रियल्टी और सरकारी बैंकिंग सेक्टर के शेयर सबसे आगे हैं। जबकि FMCG शेयरों में दबाव है।
भारतीय शेयर बाजार में आज भी तेजी का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते चौथे दिन आज गुरुवार (27 April 2023) को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत सपाट हुई है। फिलहाल बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 15 अंकों की तेजी के साथ 60,315 के है, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) बिना किसी बढ़त और गिरावट के 17,813 के स्तर पर खुला।
और पढ़िए – New Aadhaar For Children: बच्चों के आधार कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें? यहां जानिए आसान तरीका
और पढ़िए – Bank Holiday in May 2023: अगले महीने 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: