Stock Market Opening : अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की सुस्त शुरुआत हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन आज बुधवार को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में हल्की कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में नरमी देखी जा रही है। इसके बाद सेंसेक्स 62000 के नीचे और निफ्टी 18300 अंक के करीब कारोबार कर रहा है।
खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 58.94 अंक या 0.10 प्रतिशत 61,922.85 अंक और निफ्टी 24.25 अंक या 0.13 प्रतिशत गिरकर 18,323.55 अंक गिरकर बंद हुए थे।
भारतीय शेयर बाजार में पिछले कई दिनों की तेजी के बाद आज नरमी का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार (24 May 2023) को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की सुस्ती के साथ शुरुआत हुई है। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 59 अंकों की नरमी के साथ 61,923 के स्तर पर तो एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 25 अंकों की गिरावट के साथ 18,323 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार (23 May) को भी शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स करीब 18 अंकों की बढ़त के साथ 61981 और निफ्टी 33 अंक उछलकर 18,348 के स्तर पर बंद हुआ था।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, सनफार्मा, इन्फोसिस, एलएंडटी समेत कई कंपनियों के स्टॉक्स में तेजी देखी जा रही है।
- वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक, एचयूएल, रिलायंस समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसा मजबूत
आज बुधवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की बढ़त के साथ 82.85 रुपये के स्तर पर है। इससे पहले मंगलवार को रुपया 82.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
- मंगलवार (23 May 2023) को सेंसेक्स 18 अंकों की मजबूती के साथ 61981 और निफ्टी 33 अंकों की उछाल के साथ 18348 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- सोमवार (22 May 2023) को सेंसेक्स 234 अंक की उछाल के साथ 61963 और निफ्टी 111 अंकों की तेजी के साथ 18314 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- शुक्रवार (19 May 2023) को सेंसेक्स 297 अंकों की मजबूती के साथ 61729 और निफ्टी 73 अंकों की तेजी के साथ 18203 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- गुरुवार (18 May 2023) को सेंसेक्स 128 अंकों की गिरावट के साथ 61431 और निफ्टी 52 अंकों की कमजोरी के साथ 18129 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- बुधवार (17 May 2023) को सेंसेक्स 371 अंकों की कमजोरी के साथ 61560 और निफ्टी 104 अंकों की नरमी के साथ 18181 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
संबंधित खबरें
कर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
5 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
5 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
6 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
6 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
8 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
8 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
8 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
9 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
11 hrs agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines