Stock Market Opening: शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत, आज के टॉप गेनर में टेक महिंद्रा तो एचडीएफसी पर दवाब
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Stock Market Opening : अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की सुस्त शुरुआत हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन आज बुधवार को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में हल्की कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में नरमी देखी जा रही है। इसके बाद सेंसेक्स 62000 के नीचे और निफ्टी 18300 अंक के करीब कारोबार कर रहा है।
खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 58.94 अंक या 0.10 प्रतिशत 61,922.85 अंक और निफ्टी 24.25 अंक या 0.13 प्रतिशत गिरकर 18,323.55 अंक गिरकर बंद हुए थे।
भारतीय शेयर बाजार में पिछले कई दिनों की तेजी के बाद आज नरमी का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार (24 May 2023) को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की सुस्ती के साथ शुरुआत हुई है। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 59 अंकों की नरमी के साथ 61,923 के स्तर पर तो एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 25 अंकों की गिरावट के साथ 18,323 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार (23 May) को भी शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स करीब 18 अंकों की बढ़त के साथ 61981 और निफ्टी 33 अंक उछलकर 18,348 के स्तर पर बंद हुआ था।
आज बुधवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की बढ़त के साथ 82.85 रुपये के स्तर पर है। इससे पहले मंगलवार को रुपया 82.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: