Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिलेजुले संकेतों के बीच भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज तेजी का रुख है। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर हुआ पर। सेंसेक्स करीब 88 अंक और निफ्टी 15 अंकों की तेजी के साथ खुला।
भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन आज शुक्रवार (24 March 2023) को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 88 अंकों की तेजी के साथ 58,014 के पार खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 15 अंकों की उछाल के साथ 17,092 के स्तर पर खुला।
इससे पहले गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 289 अंकों की गिरावट 57,925 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 84 अंकों की नरमी के साथ 17,076 के स्तर पर बंद हुआ। एक आंकड़े मुताबिक गुरुवार एक दिन में कारोबार के दौरान निवेशकों को 87,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
यह भी पढ़ें- Gold Price Update: सोना 400 तो चांदी 10800 रुपये सस्ती
बाजार का आज का हाल
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 1,385 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 683 शेयर तेजी, 607 गिरावट तो 95 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 28 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 35 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो टेक महिन्द्रा, एचसीएल टेक, इनफोसिस, टीसीएस, विप्रो समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
- वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई लाइफ, आयशर मोटर्स, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 2 पैसे कमजोरी के साथ खुला रुपया
आज शुक्रवार को एकबार फिर विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की कमजोरी के साथ 82.28 रुपये के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 39 पैसे की कमजोरी के साथ 82.27 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price, 24 March 2023: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आज क्या है अपडेट ?
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
- गुरुवार (23 March 2023): सेंसेक्स करीब 289 अंकों की गिरावट के साथ 57,925 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 85 अंक गिरकर 17,076 के स्तर पर बंद हुआ था।
- बुधवार (22 March 2023): सेंसेक्स करीब 139 अंकों की तेजी के साथ 58,214 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 44 अंकों की मजबूती के साथ 17,142 के स्तर पर बंद हुआ था।
- मंगलवार (21 March 2023): सेंसेक्स करीब 445 अंक उछलकर 58,074 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 118 अंकों की तेजी के साथ 17,107 के स्तर पर बंद हुआ था।
- सोमवार (20 March 2023): सेंसेक्स करीब 360 अंक लुढ़ककर 57,628 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 111 अंकों की गिरावट के साथ 16,988 के स्तर पर बंद हुआ था।
- शुक्रवार (17 March 2023): सेंसेक्स करीब 355 अंकों तेजी के साथ 57,989 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 114 अंक चढ़कर 17,100 के स्तर पर बंद हुआ था।
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
5 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
12 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
12 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
14 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
15 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
16 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
23 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines