Stock Market Opening:n शेयर बाजार संभला में तेजी, आज के टॉप गेनर में टेक महिन्द्रा तो एचडीएफसी लाइफ पर दवाब

Share Market Update

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिलेजुले संकेतों के बीच भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज तेजी का रुख है। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर हुआ पर। सेंसेक्स करीब 88 अंक और निफ्टी 15 अंकों की तेजी के साथ खुला।

विज्ञापन

भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन आज शुक्रवार (24 March 2023) को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्‍स (Sensex) करीब 88 अंकों की तेजी के साथ 58,014 के पार खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 15 अंकों की उछाल के साथ 17,092 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन

इससे पहले गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 289 अंकों की गिरावट 57,925 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 84 अंकों की नरमी के साथ 17,076 के स्तर पर बंद हुआ। एक आंकड़े मुताबिक गुरुवार एक दिन में कारोबार के दौरान निवेशकों को 87,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

विज्ञापन

बाजार का आज का हाल

आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 1,385 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 683 शेयर तेजी, 607 गिरावट तो 95 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 28 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 35 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

  • आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो टेक महिन्द्रा, एचसीएल टेक, इनफोसिस, टीसीएस, विप्रो समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
  • वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई लाइफ, आयशर मोटर्स, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।

डॉलर के मुकाबले 2 पैसे कमजोरी के साथ खुला रुपया

आज शुक्रवार को एकबार फिर विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की कमजोरी के साथ 82.28 रुपये के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 39 पैसे की कमजोरी के साथ 82.27 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

  • गुरुवार (23 March 2023): सेंसेक्‍स करीब 289 अंकों की गिरावट के साथ 57,925 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 85 अंक गिरकर 17,076 के स्तर पर बंद हुआ था।
  • बुधवार (22 March 2023): सेंसेक्‍स करीब 139 अंकों की तेजी के साथ 58,214 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 44 अंकों की मजबूती के साथ 17,142 के स्तर पर बंद हुआ था।
  • मंगलवार (21 March 2023): सेंसेक्‍स करीब 445 अंक उछलकर 58,074 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 118 अंकों की तेजी के साथ 17,107 के स्तर पर बंद हुआ था।
  • सोमवार (20 March 2023): सेंसेक्‍स करीब 360 अंक लुढ़ककर 57,628 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 111 अंकों की गिरावट के साथ 16,988 के स्तर पर बंद हुआ था।
  • शुक्रवार (17 March 2023): सेंसेक्‍स करीब 355 अंकों तेजी के साथ 57,989 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 114 अंक चढ़कर 17,100 के स्तर पर बंद हुआ था।

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ