Stock Market Opening : अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले मजबूत संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज भी कारोबार की शुरुआत पॉजिटीव नोट हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन आज मंगलवार को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। इसके बाद सेंसेक्स 62000 और निफ्टी 18300 अंक के ऊपर कारोबार कर रहा है।
भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन भी तेजी का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार (23 May 2023) को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 130 अंकों की तेजी के साथ 60,093 के स्तर पर तो एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 65 अंक की उछाल के साथ 18,379 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार (22 May) को भी शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स करीब 234 अंकों की बढ़त के साथ 61963 और निफ्टी 111 अंक उछलकर 18,314 के स्तर पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट दर्ज की गई।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक्नोलॉजी समेत कई कंपनियों के स्टॉक्स में तेजी देखी जा रही है।
- वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो कोटेक बैंक, टाइटन, नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट देखी जा रही है।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
- सोमवार (22 May 2023) को सेंसेक्स 234 अंक की उछाल के साथ 61963 और निफ्टी 111 अंकों की तेजी के साथ 18314 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- शुक्रवार (19 May 2023) को सेंसेक्स 297 अंकों की मजबूती के साथ 61729 और निफ्टी 73 अंकों की तेजी के साथ 18203 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- गुरुवार (18 May 2023) को सेंसेक्स 128 अंकों की गिरावट के साथ 61431 और निफ्टी 52 अंकों की कमजोरी के साथ 18129 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- बुधवार (17 May 2023) को सेंसेक्स 371 अंकों की कमजोरी के साथ 61560 और निफ्टी 104 अंकों की नरमी के साथ 18181 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- मंगलवार (16 May 2023) को सेंसेक्स 413 टूट के साथ 61932 और निफ्टी 112 अंकों की कमजोरी के साथ 18286 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
संबंधित खबरें
iPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
24 mins agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
3 hrs ago2 October No UPI Day: 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे', दुकानों पर काले कपड़े से ढके रहेंगे QR कोड, जेब में रखें कैश
3 hrs agoGandhi Jayanti Bank Holiday: आज बैंक रहेंगे बंद, देखें अक्टूबर महीने की RBI Bank Holidays की पूरी लिस्ट
3 hrs agoBank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
19 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
21 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
21 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
22 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
23 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त