Stock Market Opening: अमेरिका में फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें बढ़ाने के बाद दुनिया भर के बाजारों पर इसका दबाव दिख रहा है। इसके कारण भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज नरमी देखी जा रही है। लगातार दो दिनों की तेजी के बाद आज एकबार फिर सेंसक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी निगेटिव नोट पर खुले हैं। आज सेंसेक्स में करीब 255 और निफ्टी में 85 अंकों की तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।
भारतीय शेयर बाजार में आज नरमी का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज गुरुवार (23 March 2023) को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 255 अंकों की गिरावट के साथ 57,959 के पार खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 85 अंकों की उछाल के साथ 17,070 के स्तर पर खुला।
इससे पहले बुधवार को बीएसई सेंसेक्स (Stock Market Opening) करीब 140 अंक बढ़कर 58,214 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 44 अंकों की तेजी के साथ 17,142 के स्तर पर बंद हुआ। इस तरह एक दिन में बुधवार को कारोबार के दौरान निवेशकों को 1.06 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ।
यह भी पढ़ें- Gold Price Update: फिर लुढ़कने लगा सोना, 800 रुपये से ज्यादा हुआ सस्ता
बाजार का आज का हाल
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 1,873 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 801 शेयर तेजी, 983 गिरावट तो 89 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 26 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 26 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो हीरो मोटोकार्प, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, लार्सन समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
- वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो एशियन पेंट, अदानी एंटरप्राइजेज, आयशर मोटर्स, एचडीएफसी, रिलांयस समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 9 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया
आज गुरुवार को एकबार फिर विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की तेजी के साथ 82.57 रुपये के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की कमजोरी के साथ 82.66 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें- Old Pension Scheme: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, अब यहां भी लागू होगा ओल्ड पेंशन स्कीम !
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
- बुधवार (22 March 2023): सेंसेक्स करीब 139 अंकों की तेजी के साथ 58,214 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 44 अंकों की मजबूती के साथ 17,142 के स्तर पर बंद हुआ था।
- मंगलवार (21 March 2023): सेंसेक्स करीब 445 अंक उछलकर 58,074 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 118 अंकों की तेजी के साथ 17,107 के स्तर पर बंद हुआ था।
- सोमवार (20 March 2023): सेंसेक्स करीब 360 अंक लुढ़ककर 57,628 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 111 अंकों की गिरावट के साथ 16,988 के स्तर पर बंद हुआ था।
- शुक्रवार (17 March 2023): सेंसेक्स करीब 355 अंकों तेजी के साथ 57,989 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 114 अंक चढ़कर 17,100 के स्तर पर बंद हुआ था।
- गुरुवार (16 March 2023): सेंसेक्स करीब 79 अंकों तेजी के साथ 57,635 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 13 अंक चढ़कर 16,984 के स्तर पर बंद हुआ था।
संबंधित खबरें
रिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
10 mins agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 hr agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
2 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
3 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
4 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
4 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
21 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
23 hrs agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
23 hrs agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines