Pankaj Mishra
Read More
Stock Market Opening: अमेरिका में फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें बढ़ाने के बाद दुनिया भर के बाजारों पर इसका दबाव दिख रहा है। इसके कारण भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज नरमी देखी जा रही है। लगातार दो दिनों की तेजी के बाद आज एकबार फिर सेंसक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी निगेटिव नोट पर खुले हैं। आज सेंसेक्स में करीब 255 और निफ्टी में 85 अंकों की तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।
भारतीय शेयर बाजार में आज नरमी का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज गुरुवार (23 March 2023) को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 255 अंकों की गिरावट के साथ 57,959 के पार खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 85 अंकों की उछाल के साथ 17,070 के स्तर पर खुला।
इससे पहले बुधवार को बीएसई सेंसेक्स (Stock Market Opening) करीब 140 अंक बढ़कर 58,214 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 44 अंकों की तेजी के साथ 17,142 के स्तर पर बंद हुआ। इस तरह एक दिन में बुधवार को कारोबार के दौरान निवेशकों को 1.06 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ।
यह भी पढ़ें- Gold Price Update: फिर लुढ़कने लगा सोना, 800 रुपये से ज्यादा हुआ सस्ता
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 1,873 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 801 शेयर तेजी, 983 गिरावट तो 89 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 26 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 26 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज गुरुवार को एकबार फिर विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की तेजी के साथ 82.57 रुपये के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की कमजोरी के साथ 82.66 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें- Old Pension Scheme: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, अब यहां भी लागू होगा ओल्ड पेंशन स्कीम !
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।