Share Market Update: भारतीय शेयर बाजार में पिछले छह दिनों से जारी तेजी पर बैक्र लग गया है। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच आज भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार (22 August) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी जा रही है। कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर खुले हैं।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 285 अंकों की गिरावट के साथ 59,361 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 76 अंकों उछलकर 17,682 पर खुला है।
बाजार का आज का हाल
BSE में आज शुरुआत में कुल 1,988 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई। इसमें से करीब 854 शेयर तेजी और 921 गिरावट के साथ खुलीं। इसके साथ ही 213 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो एचयूएल, आईटीसी, पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, नेस्ले, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, ब्रिटानिया, आईटीसी और एचयूएल के शेयरों में कमजोरी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो एनटीपीसी, इंफोसिस, एचसीएल टेक और टीसीएस के साथ एलएंडटी, टाइटन, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और सन फार्मा के शेयर्स में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 5 पैसे कमजोरी के साथ खुला रुपया
विदेशी मुद्रा बाजार में आज एकबार फिर डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोरी के साथ खुला। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 5 पैसे की कमजोरी के साथ 79.83 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं इससे पहले शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की कमजोरी के साथ 79.78 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
शुक्रवार (19 August): सेंसेक्स 652 अंकों की गिरावट के साथ 60,000 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 198 की तेजी के साथ 17,758 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (18 August): सेंसेक्स 37 अंकों की तेजी के साथ 60,298 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 12 अंक चढ़कर 17,956 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (17 August): सेंसेक्स 417 अंक की तेजी के साथ 60,260 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 119 अंक की हल्की बढ़त के साथ 17,944 प्वाइंट पर बंद हुआ।
मंगलवार (16 August): सेंसेक्स 379 अंकों की तेजी के साथ 59,842 प्वाइंट पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 127 अंक की बढ़त के साथ 17,825 अंक पर बंद हुआ था।
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
7 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
9 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
10 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
12 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
14 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
15 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
15 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
16 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines