हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Stock Market Opening : शेयर बाजार में तेजी, आज के टॉप गेनर में एनटीपीसी तो भारती एयरटेल पर दवाब

विज्ञापन
Stock Market Opening : अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज भी कारोबार की शुरुआत पॉजिटीव नोट हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज सोमवार को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। इसके बाद सेंसेक्स 62000 और निफ्टी 18300 अंक के करीब कारोबार कर रहा है।
भारतीय शेयर बाजार में सोमवार के सत्र में तेजी देखने को मिल रही है। बाजार के दोनों मुख्य सूचकांक बढ़त के साथ खुले हैं। खबर लिखे जाने तक, सेंसेक्स 206.14 अंक या 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,935.26 अंक और निफ्टी 73.75 अंक या 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,281.55 अंक पर था।
भारतीय शेयर बाजार में आज भी तेजी का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार (22 May 2023) को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्‍स (Sensex) करीब  206 अंकों की तेजी के साथ 61,935 के स्तर पर तो एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 73 अंक की उछाल के साथ 18,281 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार (19 May) को शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स करीब 297 अंकों की बढ़त के साथ 61729 और निफ्टी 73 अंक उछलकर 18,203 के स्तर पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट दर्ज की गई।

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

  • आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो एनटीपीसी, इन्फोसिस, विप्रो, टाइटन, एलएंडटी, रिलायंस, समफार्मा, टीसीएस, टेक महिंद्रा, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, एचसीएल टेक, मारुति सुजुकी, एमएंडएम, टाटा स्टील, एचयूएल, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक समेत कई कंपनियों के स्टॉक्स में तेजी देखी जा रही है।
  • वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो भारती एयरटेल, एशियन पेट्स, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट देखी जा रही है।

डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसा कमजोर

आज सोमवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 82.80 रुपये के स्तर पर है। घरेलू मुद्रा में कमजोरी की वजह डॉलर की मजबूती को माना जा रहा है।

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

  • शुक्रवार (19 May 2023) को सेंसेक्स 297 अंकों की मजबूती के साथ 61729 और निफ्टी 73 अंकों की तेजी के साथ 18203 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
  • गुरुवार (18 May 2023) को सेंसेक्स 128 अंकों की गिरावट के साथ 61431 और निफ्टी 52 अंकों की कमजोरी के साथ 18129 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
  • बुधवार (17 May 2023) को सेंसेक्स 371 अंकों की कमजोरी के साथ 61560 और निफ्टी 104 अंकों की नरमी के साथ 18181 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
  • मंगलवार (16 May 2023) को सेंसेक्स 413 टूट के साथ 61932 और निफ्टी 112 अंकों की कमजोरी के साथ 18286 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
  • सोमवार (15 May 2023) को सेंसेक्स 317 अंक की उछाल के साथ 62345 और निफ्टी 84 अंकों की तेजी के साथ 18398 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola