Stock Market Opening: इतिहास रचने के बाद लुढ़का शेयर बाजार, टॉप गेनर में HDFC लाइफ तो टाटा स्टील पर दवाब

Share Market, Stock Market, Sensex, Nifty
विज्ञापन

Stock Market Opening : अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत निगेटिव मोड पर हुई है। गुरुवार आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में नरमी देखी जा रही है। आज शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत लाल रंग के साथ हुई है। इससे पहले बुधवार को शेयर बाजार ऑल टाइम हाई का नया इतिहास बनाया था।

इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन आज गुरुवार (22 June 2023) सुबह बाजार नरमी के साथ कारोबार करते हुए दिखाई दे रहा है। आज भी भारतीय शेयर बाजार में निगेटिव रुख है। फिलहाल बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्‍स (Sensex) करीब 95 अंकों की नरमी के साथ 63,427 के स्तर के पर है, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 19 अंकों की गिरवाट के साथ 18,837 के स्तर पर खुला। निफ्टी के 50 में से स्टॉक्स 11 हरे और 39 लाल निशान पर थे।

विज्ञापन

इससे पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार (21 June 2023 ) को शेयर बाजार ने नया इतिहास रचकर बंद हुआ था। सेंसेक्स करीब 195 अंकों की मजबूती के साथ 63,523 के करीब और निफ्टी करीब 40 अंकों की तेजी के साथ 18,857 के स्तर पर बंद हुआ था। इस तेजी के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने अपना नया ऑल टाइम हाई बनाया। आपको बता दें कि पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने में सेंसेक्स को 203 दिन लगे।

बाजार का आज का हाल

आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 2,197 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 753 शेयर तेजी, 590 गिरावट तो 124 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 43 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 4 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

  • आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो एचडीएफसी लाइफ, एमएंडएम, अदानी पोर्ट्स, हिंडाल्को, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस समेत कई कंपनियों के शेयर तेजी के साथ खुले हैं।
  • वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो टाटा स्टील, इंफोसिस, पावर ग्रिड कॉर्प, एचयूएल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट देखी जा रही है।

डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसा मजबूत

आज गुरुवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की मजबूती के साथ 81.93 रुपये के स्तर पर खुला है। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की गिरावट के साथ 82.01 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

  • बुधवार (21 June 2023) को सेंसेक्स 195 अंकों की उछाल के साथ 63,523 और निफ्टी 40 अंकों की मजबूती के साथ करीब 18,857 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
  • मंगलवार (20 June 2023) को सेंसेक्स 159 अंकों की बढ़त के साथ 63,327 और निफ्टी 61 अंकों की तेजी के साथ 18,816 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
  • सोमवार (19 June 2023) को सेंसेक्स 216 अंक टूटकर 63,168 और निफ्टी 70 अंकों की गिरकर 18,755 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
  • शुक्रवार (16 June 2023) को सेंसेक्स 467 अंकों की उछाल के साथ 63,384 और निफ्टी 138 अंक मजबूत होकर 18,826 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।
  • गुरुवार (15 June 2023) को सेंसेक्स 310 अंकों की कमजोरी के साथ 62,917 और निफ्टी 67 अंकों टूटकर 18,688 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ