Share Market Update: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मजबूत संकेतों के बीच आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रूख है। लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी का रूख है। सेंसेक्ट और निफ्टी आज हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। आज सेंसेक्स में 212 और निफ्टी में 64 अंकों की तेजी के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत हुई।
इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में कोरोबार की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 212 अंकों की तेजी के साथ 61,280 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 64 अंक चढ़कर 18,263 के स्तर पर खुला।
इधर भारतीय बाजार बीते दो कारोबारी सत्रों से गिरावट के साथ बंद हो रहा है। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार (21 December 2022) को लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट का रूख रहा। सेंसेक्स 636 अंक टूट कर 61,067 अंक पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी भी 186 अंक लुढ़कर 18,199 अंक पर बंद हुआ।
और पढ़िए – इंडेक्स में गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक से अधिक नीचे, बस ये शेयर रहे प्रॉफिट में
बाजार का आज का हाल
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में कुल 1,819 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई जिसमें 897 शेयर तेजी तो 796 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 126 कंपनियों के शेयर के दाम स्थिर रहे। वहीं 36 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 7 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो सन फार्मा, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, कोटक बैंक, इंफोसिस, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो देवी लैब, नटीपीसी, अपोलो हास्पिटल, एक्सिस बैंक, लार्सन समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
और पढ़िए – एयरटेल, टाटा समेत ये शेयर रहे टॉप पर, इन स्टॉक्स का हुआ बुरा हाल!
डॉलर के मुकाबले 20 पैसे की मजबूती के साथ खुला रुपया
इस हफ्ते कारोबारी चौथे दिन आज विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूती के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की मजबूती के साथ 82.00 के स्तर पर खुला है। इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को रुपया डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे कमजोर होकर 82.81 के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
बुधवार (21 December): सेंसेक्स 636 अंकों की गिरावट के साथ 61,067 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 186 अंकों की नरमी के साथ 18,199 अंक पर बंद हुआ था।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
10 mins agoक्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
15 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
16 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
17 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
17 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
17 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
17 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
18 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
19 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines