Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में पिछले कई दिनों से जारी रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी पर ब्रेक लगता दिखा रहा है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन कारोबार की शुरुआत निगेटिव मोड पर हुई है। गुरुवार आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में सेंसक्स और निफ्टी दोनों में थोड़ी नरमी देखी जा रही है। शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत लाल रंग के साथ हुई है। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स (Stock Market Opening) उछल कर पहली बार 67,000 अंक के ऊपर बंद हुआ। जबकि निफ्टी भी रिकॉर्ड 19,833 पर पहुंच गया था।
इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन आज गुरुवार को (20 July 2023) सुबह बाजार गिरावट के साथ कारोबार करते हुए दिखाई दे रहा है। फिलहाल बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 68 अंकों की गिरावट के साथ 67,028 के स्तर के पर तो एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 29 अंकों की नरमी के साथ 19,804 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को भी शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 302 अंकों की मजबूती के साथ 67,833 के स्तर पर तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी करीब 84 अंकों की उछाल के साथ 19,833 के स्तर पर बंद हुआ।
बाजार का आज का हाल
आज सुबह शुरुआत में बीएसई (Stock Market Opening) में करीब 2,694 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 1,651 शेयर तेजी, 914 गिरावट तो 129 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 117 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 15 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
बिजनेस से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें – श्री सीमेंट के शेयर की कीमत में आई इतनी गिरावट
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो पावरग्रिड, डॉक्टर रेड्डीज, एसबीआई लाइफ, एटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, बीपीसीएल, डिविस लैब्स, इंडसइंड बैंक, अडानी पोर्ट्स, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल समेत कई कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे हैं।
जबकि गिरने वाले शेयर्स की बात करें तो अल्ट्राटेक सीमेंट, सिप्ला, हीरो मोटोकॉर्प, अपोलो हॉस्पिटल, नेस्ले इंडिया, आईटीसी, लार्सन एंड टुब्रो, टेक महिंद्रा, आयशर मोटर्स, एचसीएल टेक, एचयूएल, ब्रिटानिया समेत कई कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे।
डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसा मजबूत
आज गुरुवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की बढ़त के साथ 82.02 रुपये के स्तर पर खुला है। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे कमजोरी के साथ 82.08 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
- बुधवार (19 July 2023) को सेंसेक्स 302 अंकों की मजबूती के साथ 67,097 और निफ्टी 84 अंक बढ़त के साथ होकर 19,833 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।
- मंगलवार (18 July 2023) को सेंसेक्स 205 अंकों की तेजी के साथ 66,795 और निफ्टी 40 अंक उछलर 19,749 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- सोमवार (17 July 2023) को सेंसेक्स 595 अंक बढ़कर नए रिकॉर्ड 66,656 और निफ्टी 147 अंकों की मजबूती के साथ 19,711 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- शुक्रवार (14 July 2023) को सेंसेक्स 502 अंकों की चढ़कर के 66,060 और निफ्टी 150 अंकों की तेजी के साथ 19,564 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।
- गुरुवार (13 July 2023) को सेंसेक्स 670 अंक बढ़कर 66,064 और निफ्टी 29 अंकों की मजबूती के साथ 19,413 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
7 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
10 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
11 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
12 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
14 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
14 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
15 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
16 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines