Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच एक दिन की तेजी के बाद आज एकबार फिर भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट का रुख है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी निगेटिव नोट पर खुले हैं। आज सेंसेक्स में 70 और निफ्टी में 28 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।
इस हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार (2 March 2023) को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 70 अंक टूट के साथ 59,340 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 28 अंकों की उछाल के साथ 17,422 के स्तर पर खुला।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार (1 March 2023) को लगातार आठ दिनों की गिरावट के भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स करीब 449 अंक उछलकर के साथ 59,411 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 146 अंकों की तेजी के साथ 17,392 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले लगातार आठ दिनों तक शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी।
और पढ़िए – Changes from today: गैस के दाम बढ़ने के अलावा भी 1 मार्च से हुए हैं ये 5 बड़े बदलाव, जल्दी जानें
बाजार का आज का हाल
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 1,953 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। जिसमें 1,136 शेयर तेजी, 714 गिरावट और 103 कंपनियों के शेयर के कल के भाव पर खुले। वहीं 22 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरीतो 22 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो बजाज फिनसर्व, लार्सन, जेएसडब्लू स्टील, हीरो मोटोकार्प, टाटा स्टील समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो अदानी एंटरप्राइजेज, इनफोसिस, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, टेक महिन्द्रा, टीसीएस समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 5 पैसे कमजोरी के साथ खुला रुपया
इस पहले कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन आज गुरुवार को भी विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की गिरकर के साथ 82.55 रुपये के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की मजबूती के साथ 82.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
और पढ़िए – Aaj ka Mandi Bhav: सरसों, गेहूं से लेकर मूंग के दामों में हुआ बदलाव, जानिए- क्या महंगा, क्या सस्ता
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
बुधवार (1 March 2023): सेंसेक्स करीब 449 अंक उछलकर 59,411 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 146 अंकों की तेजी के साथ 17,450 के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार (28 February 2023): सेंसेक्स करीब 326 अंक टूटकर 58,962 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 79 अंकों की नरमी के साथ 17,303 के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार (27 February 2023): सेंसेक्स करीब 175 अंक गिरकर 59,288 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 73 अंकों की नरमी के साथ 17,392 के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (24 February 2023): सेंसेक्स करीब 141 अंक गिरकर 59,463 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 45 अंकों की नरमी के साथ 17,465 के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (23 February 2023): सेंसेक्स करीब 139 अंक गिरकर 59,605 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 43 अंकों की नरमी के साथ 17,511 के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार (22 February 2023): सेंसेक्स करीब 927 अंक गिरकर 59,744 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 272 अंकों की नरमी के साथ 17,554 के स्तर पर बंद हुआ था।
संबंधित खबरें
कर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
5 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
5 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
6 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
6 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
8 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
8 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
8 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
9 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
11 hrs agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines