Share Market Update: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत नरमी के साथ हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार (19 September) को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में सेंसेक्स जहां लाल निशान पर खुला है वहीं निफ्टी हरे निशान पर खुले हैं।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 93 अंकों की गिरावट के साथ 58,747 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) करीब 10 अंकों की बढ़त के के साथ 17,540 के स्तर पर खुला है।
अभी पढ़ें – Gold Price Update: सोना 6859 रुपये तक हुआ सस्ता, अब 28864 रुपये में खरीदें 10 ग्राम
बाजार का आज का हाल
बीएसई (BSE) में आज शुरुआत में कुल 2,105 कंपनियों में कारोबार शुरू हुआ। जिसमें करीब 1,075 शेयर तेजी तो 848 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 182 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर हैं। वहीं आज 82 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 7 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो फिनसर्व, एमएंडएम, इंफोसिस, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
- वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो पावरग्रिड, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, टीसीएस, एनटीपीसी, नेस्ले, एचयूएल, भारती एयरटेल एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट का रूख है।
डॉलर के मुकाबले 7 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले आज रुपया 7 पैसे की मजबूती के साथ 79.67 रुपये के स्तर पर खुला है। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की कमजोरी के साथ 79.74 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – Petrol Diesel Price Today: जारी हुए पेट्रोल डीजल के नए भाव, घर बैठे जानें अपने शहरों में तेल की कीमत
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
शुक्रवार (16 September): सेंसेक्स 1,093 अंकों की गिरावट के साथ 58,840 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 346 अंकों की गिरावट के साथ 17,530 के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (15 September): सेंसेक्स 413 अंकों की गिरावट के साथ 59,934 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 126 अंक लुढ़कर 17,877 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (14 September): सेंसेक्स 224 अंकों की गिरावट के साथ 60,346 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 66 की गिरावट के साथ 18,003 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार (13 September): सेंसेक्स 455 अंकों की तेजी के साथ 60,571 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 133 की बढ़त के साथ 18,000 अंक के पार बंद हुआ था।
सोमवार (12 September): सेंसेक्स 321 अंकों की तेजी के साथ 60,115 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 103 अंक बढ़कर 17,936 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Bank Open or Closed Tomorrow: क्या कल 3 अक्टूबर को खुलेंगे बैंक? जाने से पहले देख लें RBI की यह लिस्ट
11 mins agoEPFO Wage Ceiling Increase 2026: कटकर आई सितंबर की सैलरी? EPFO के नए नियम से घटी इन-हैंड सैलरी
1 hr agoDA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले सिक्किम सरकार का बड़ा तोहफा! DA 5% बढ़ा, जानिए किसे कितना फायदा मिलेगा
3 hrs agoGandhi jayanti: स्वदेशी का प्रतीक खादी कैसे बना करोड़ों का बिजनेस मॉडल? जानिए 2 अक्टूबर पर बिजनेस का बड़ा ट्रेंड
4 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
5 hrs agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
8 hrs ago2 October No UPI Day: 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे', दुकानों पर काले कपड़े से ढके रहेंगे QR कोड, जेब में रखें कैश
8 hrs agoGandhi Jayanti Bank Holiday: आज बैंक रहेंगे बंद, देखें अक्टूबर महीने की RBI Bank Holidays की पूरी लिस्ट
9 hrs agoBank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
1 day agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines