Share Market Update: ग्लोबल और एशियाई मार्केट से मिल रहे मजबूत रूख के बीच असर भारतीय घरेलू शेयर पर भी देखा जा रहा है। दिवाली से पहले लगातार चौथे दिन आज भी भारतीय शेयर बाजार जगमग है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन आज बुधलवार (19 October) को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों हरे निशान पर खुले हैं।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 267 अंकों की तेजी के साथ 59,227 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 73 अंक उछलकर 17,560 के स्तर पर खुला।
बाजार का आज का हाल
बीएसई (BSE) में आज कुल 1,551 कंपनियों में कारोबार शुरू हुई। जिसमें से 998 शेयर तेजी तो 473 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 80 कंपनियों के शेयर के रेट स्थिर हैं। वही आज 78 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 16 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, सिपला, आईटीसी समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
- वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो एचसीएल टेक, ओएनजीसी, एसबीआई, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 3 पैसे मजबती के साथ खुला रुपया
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज 3 पैसे की मजबूती के साथ 82.33 रुपये के स्तर पर खुला है। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की कमजोरी के साथ 82.36 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – Petrol Diesel Price Today: क्या आज घटे पेट्रोल-डीजल के दाम ? यहां चेक करें ताजा रेट
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
मंगलवार (18 Octomber): सेंसेक्स 549 अंकों उछलकर 58,960 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी करीब 175 अंकों की तेजी के साथ 17,486 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (17 Octomber): सेंसेक्स 491 अंकों की तेजी के साथ 58,410 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 126 अंक गिरकर 17,311 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (16 Octomber): सेंसेक्स 684 अंकों की तेजी के साथ 57,919 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 171 अंकों की बढ़त के साथ 17,185 के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (13 Octomber): सेंसेक्स 390 अंकों की गिरावट के साथ 57,235 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 109 अंक चढ़कर 17,014 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (12 Octomber): सेंसेक्स 478 अंकों की बढ़त के साथ 57,625 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 140 अंक चढ़कर 17,123 अंक पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
7 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
13 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
15 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
16 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
16 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
18 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
18 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
21 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
21 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines