Share Market Update: नए साल 2023 के तीसरे कारोबारी हफ्ते का आज दूसरा दिन दिन है। चीन में कोरोना के बढ़ते कहर के कारण दुनियाभर के देश अलर्ट मोड पर आ गए हैं। इसका असर भारत समेत दुनियाभर के सर्राफा बाजार पर देखने को मिल रहा है। अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त देखी जा रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुला है। आज सेंसेक्स में 49 और निफ्टी में 28 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत हुई।
एशियाई बाजारों का मिलाजुला रुख
भारतीय बाजार की तरह एशिया बाजारों में भी आज बढ़त देखने को मिल रही है। हालांकि कई जगहों पर गिरावट का भी रूख है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज पर सुबह 0.61 फीसदी की तेजी दिखी तो जापान के निक्केई पर 1.27 फीसदी तेजी देखी जा रही है। वहीं हांगकांग के बाजार में 1.02 फीसदी की गिरावट तो दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 0.64 फीसदी के नरमी दर्ज की जा रही है।
और पढ़िए – गाड़ी में पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले जानें तेल की कीमतों पर अपडेट
सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी
इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार (17 January 2023) आज भारतीय शेयर बाजार में कोरोबार की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 49 अंकों की उछाल के साथ 60,142 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 28 अंकों की तेजी के साथ 17,923 के स्तर पर खुला। निवशकों ने कल की गिरावट को पीछे छोड़कर आज खरीदारी पर जोर दिया और बाजार पर भरोसा जताया है।
इससे पहले सोमवार (16 January 2023) को बाजार में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 168 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 60,093 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 62 अंकों की नरमी के साथ 17,895 के स्तर पर खुला।
और पढ़िए – Gold Price Update: फिर ऑलटाइम हाई पर पहुंचा सोना, 56883 रुपया पहुंचा 10 ग्राम का भाव
बाजार का आज का हाल
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में आज शुरुआत में करीब 1,602 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। जिसमें से करीब 917 शेयर तेजी तो 517 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 168 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर रहे। वहीं आज 2 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 1 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो एचयूएल, ग्रेसिम, लार्सन, एचसीएल, रिलायंस समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो हिन्डाल्को, टाटा स्टील, अदानी इंटरप्राइजेज, टाइटन कंपनी, टाटा कंज्यूमर समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 24 पैसे की कमजोरी के साथ खुला रुपया
इस साल के तीसरे कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन आज मंगलवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोरी के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे की कमजोरी के साथ 81.86 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे की गिरावट के साथ 81.61 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
17 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines