Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार में नरमी के बीच भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में पिछल छह दिनों से लगातार गिरावट का दौर जारी है। आज लगातार छठे दिन बाजार में गिरावट का रूख है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी निगेटिव नोट पर खुले हैं। आज सेंसेक्स में 318 और निफ्टी में 99 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।
शेयर बाजार में पिछले छह दिनों से जारी गिरावट का दौर जारी है। आज इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार (16 March 2023) को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 318 अंकों की कमजोरी के साथ 57,237 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 99 अंकों की नरमी के साथ 16,873 के स्तर पर खुला।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार (15 March 2023) को सेंसेक्स करीब 344 अंकों की गिरावट के साथ 57,555 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 71 अंक लुढ़कर 16,972 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 30 के 9 शेयर हरे निशान में तो 21 लाल निशान में बंद हुए हैं।
औरपढ़िए –Petrol Diesel Price 16 March 2023 : अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें आज क्या है नया रेट
बाजार का आज का हाल
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 3,094 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 7,11 शेयर तेजी, 2,282 गिरावट तो 101 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 31 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 281 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो बीपीसीएल, टाइटन कंपनी, देवी लैब, नेस्ले समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
- वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो टाटा स्टील, हिन्डाल्को, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्ले स्टील, ओएनजीसी समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
बुधवार (15 March 2023): सेंसेक्स करीब 344 अंकों की नरमी के साथ 57,555 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 71 अंकों की कमजोरी के साथ 16,972 के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार (14 March 2023): सेंसेक्स करीब 337 अंकों की गिरावट के साथ 57,900 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 11 अंक लुढ़कर 17,043 के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार (13 March 2023): सेंसेक्स करीब 897 अंक लुढ़ककर 58,237 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 258 अंकों की गिरावट के साथ 17,154 के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (10 March 2023): सेंसेक्स करीब 671 अंक लुढ़ककर 59,135 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 177 अंकों की गिरावट के साथ 17,413 के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (9 March 2023): सेंसेक्स करीब 541 अंक टूटकर 59,906 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 164 अंकों की नरमी के साथ 17,589 के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहा पढ़ें
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
5 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
8 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
9 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
11 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
14 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
17 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
17 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
19 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
21 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines