Stock Market Opening : शेयर बाजार में तेजी, आज के टॉप गेनर में टाटा मोटर्स तो इंडसइंड बैंक पर दवाब
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे नरमी संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज एकबार फिर तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज सोमवार को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। इसके बाद सेंसेक्स 62000 और निफ्टी 18300 के पार कारोबार कर रहा है।
भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार (15 May 2023) को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 150 अंकों की मजबती के साथ 62,150 के स्तर पर है, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 30 अंकों की उछाल के साथ 18,350 के स्तर पर है। बाजार की तेजी में रियल्टी और ऑटो स्टॉक्स सबसे आगे हैं।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार (12 May) को शेयर बाजार मजबती के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स करीब 117 अंक चढ़कर 62021 और निफ्टी 14 अंकों की मजबूती के साथ 18,311 के स्तर पर बंद हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: