Stock Market Opening: शेयर बाजार में गिरावट पर लगा ब्रेक, आज के टॉप गेनर में लार्सन तो अदानी एंटरप्राइजेज पर दवाब
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार में नरमी के बीच भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज तेजी का रूख है। लगातार चार दिनों की गिरावट के बाद आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी पॉजिटिव नोट पर खुले हैं। आज सेंसेक्स में 368 और निफ्टी में 123 अंकों की तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।
शेयर बाजार में पिछले चार दिनों से जारी गिरावट पर आज ब्रेक लगता दिख रहा है। आज इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार (15 March 2023) को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 368 अंकों की तेजी के साथ 58,268 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 123 अंकों की नरमी के साथ 17,166 के स्तर पर खुला।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार (14 March 2023) को सेंसेक्स करीब 337 अंकों की गिरावट के साथ 57,900 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 111 अंक लुढ़कर 17,043 के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़े- Gold Price Update: फिर सातवें आसमान पर पहुंचा सोना और चांदी, जानें 14 से 24 कैरेट का ताजा रेट
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 2,826 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 2,155 शेयर तेजी, 580 गिरावट तो 91 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 37 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 69 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज बुधवार को एकबार फिर विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की तेजी के साथ 82.34 रुपये के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे की कमजोरी के साथ 82.49 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार (14 March 2023): सेंसेक्स करीब 337 अंकों की गिरावट के साथ 57,900 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 11 अंक लुढ़कर 17,043 के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार (13 March 2023): सेंसेक्स करीब 897 अंक लुढ़ककर 58,237 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 258 अंकों की गिरावट के साथ 17,154 के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (10 March 2023): सेंसेक्स करीब 671 अंक लुढ़ककर 59,135 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 177 अंकों की गिरावट के साथ 17,413 के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (9 March 2023): सेंसेक्स करीब 541 अंक टूटकर 59,906 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 164 अंकों की नरमी के साथ 17,589 के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार (8 March 2023): सेंसेक्स करीब 123 अंकों की छलांग लगाकर 60,348 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 36 अंकों की तेजी के साथ 17,747 के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहा पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: