Share Market Update: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे साकारात्मक रूख असर भारतीय घरेलू शेयर पर भी देखी जा रही है। इस कारोबारी हफ्ते के पांचवे और आखिरी दिन शुक्रवार (14 October) को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में जबरदस्त उछाल के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों हरे निशान पर खुले हैं।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 927 अंकों की तेजी के साथ 58,162 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 308 अंक चढ़कर 17,322 के स्तर पर खुला। फिलहाल बाजार में तेजी का रूख जारी है और सेंसेक्स 1000 से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
अभी पढ़ें – Vande Bharat Express in Himachal: सुबह 8 बजे से शुरू हुई booking 2 बजे तक होगी, जानें किराया
बाजार का आज का हाल
बीएसई (BSE) में आज कुल 1,588 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई है। जिममें से करीब 1,225 शेयर तेजी तो 282 गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि 81 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर हैं। वहीं 76 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 9 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो इनफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, एसबीआई, टाटा स्टील समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 6 पैसे मजबतू के साथ खुला रुपया
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले आज रुपया 6 पैसे की मजबूती के साथ 82.28 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की कमजोरी के साथ 82.34 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – Gold Price Update: सोना खरीदने में ना करें देरी, अब 29758 रुपये में खरीदे 10 ग्राम गोल्ड
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
गुरुवार (13 Octomber): सेंसेक्स 390 अंकों की गिरावट के साथ 57,235 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 109 अंक चढ़कर 17,014 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (12 Octomber): सेंसेक्स 478 अंकों की बढ़त के साथ 57,625 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 140 अंक चढ़कर 17,123 अंक पर बंद हुआ था।
मंगलवार (11 Octomber): सेंसेक्स 843 अंकों की गिरावट के साथ 57,147 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी करीब 257 अंकों गिरकर 16,983 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (10 Octomber): सेंसेक्स 200 अंकों की गिरावट के साथ 57,991 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 73 अंक गिरकर 17,241 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (7 Octomber): सेंसेक्स 306 अंकों की गिरावट के साथ 58,191 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 17 अंकों की नरमी के साथ 17,314 के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
3 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
4 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
4 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
5 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
5 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
5 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
7 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
7 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines