Share Market Update: ग्लोबल और एशियाई मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेतों के बीच भारतीय घरेलू शेयर में आज लगातार दूसरे दिन गुलजार है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी का रूख है। सेंसेक्ट और निफ्टी हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स में 153 और निफ्टी में 63 अंकों की तेजी के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत हुई। निवेशकों ने आज शुरुआत से ही खरीदारी पर जोर दिया और लगातार निवेश से सेंसेक्स एक बार फिर 63000 की ओर बढ़ता दिख रहा है तो निफ्टी 18600 के पार कारोबार कर रहा है।
इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में कोरोबार की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 153 अंकों की गिरावट के साथ 62,686 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 63 अंकों की नरमी के साथ 18,524 के स्तर पर खुला। शुरूआती कारोबार में आज आईटी, मीडिया, मेटल और रियल्टी इंडेक्स में तेजी देखने को मिल रही है।
और पढ़िए – Gold Price Today, 14 December 2022: रॉकेट की तेजी से महंगा हो रहा है सोना, दिल्ली-मुंबई-लखनऊ-इंदौर तक ये है रेट
वहीं इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार (13 December 2022) को भी भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में तेजी का रूख रहा। सेंसेक्स 153 अंकों की तेजी के साथ 62,533 अंक पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी भी 110 अंक चढ़कर 18,608 अंक पर बंद हुआ।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो आज पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, विप्रो, आयशर मोटर्स, टेक महिंद्रा और ग्रासिम इंडस्ट्रीज समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
- वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, एचयूएल, नेस्ले इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 20 पैसे की मजबूती के साथ खुला रुपया
इस हफ्ते कारोबारी तीसरे दिन आज भी विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूती के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे की मजबूती के साथ 82.60 के स्तर पर खुला है। इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे गिरकर 82.80 के स्तर पर बंद हुआ था।
और पढ़िए – Petrol Diesel Price, 15 December 2022: आम आदमी को राहत जारी, जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
मंगलवार (13 December): सेंसेक्स 402 अंकों की तेजी के साथ 62,533 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 110 अंकों की उछाल के साथ 18,608 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (12 December): सेंसेक्स 51 अंकों की गिरावट के साथ 62,130 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 0.5 अंकों की बढ़त के साथ 18,497 अंक पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (9 December): सेंसेक्स 389 अंकों की गिरावट के साथ 62,181 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 112 अंकों की नरमी के साथ 18,496 अंक पर बंद हुआ था।
गुरुवार (8 December): सेंसेक्स 160 अंकों की बढ़त के साथ 62,570 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 48 अंकों की बढ़त के साथ 18,609 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (7 December): सेंसेक्स 215 अंकों की गिरावट के साथ 62,410 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 82 अंकों की नरमी के साथ 18,560 अंक पर बंद हुआ था।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
12 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
16 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
16 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
17 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
19 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
20 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
22 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
23 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines