Share Market Update: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत और अमेरिकी बाजार में तेजी के बीच आज लगातार चौथे दिन भारतीय घरेलू शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार (13 September) को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी का रूख है। कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले हैं।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 293 अंकों की तेजी के साथ 60,408 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 100 अंकों से ज्यादा की मजबूती के साथ 18,044 के स्तर पर खुला है।
बाजार का आज का हाल
बीएसई (BSE) में आज शुरुआत में कुल 1,890 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इनमें से 1,311 शेयर तेजी तो 447 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 132 कंपनियों के शेयर के फ्लेट कारोबार कर रहे हैं। वहीं 109 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 5 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, एचडीएफसी, सन फार्मा, डॉ रेड्डीज लैब्स, टाइटन, आईटीसी, मारुति, एमएंडएम, एलएंडटी, विप्रो, टाटा स्टील, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो सिप्ला, एचसीएल टेक, सन फार्मा और एशियन पेंट्स समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट का रूख है।
डॉलर के मुकाबले 23 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले आज रुपया 23 पैसे की मजबूती के साथ 79.29 रुपये के स्तर पर खुला। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की मजबूती के साथ 79.52 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – ग्राहकों को जल्द मिलेगा एजेंट पोर्टेबिलिटी का विकल्प, चेक करें डिटेल्स
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
सोमवार (12 September): सेंसेक्स 321 अंकों की तेजी के साथ 60,115 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 103 अंक बढ़कर 17,936 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (9 September): सेंसेक्स 104 अंकों की तेजी के साथ 59,793 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 34 की मामूली बढ़त के साथ 17,883 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (8 September): सेंसेक्स 659 अंकों की तेजी के साथ 59,688 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 174 अंक चढ़कर 17,798 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (7 September): सेंसेक्स 168 अंकों की गिरावट के साथ 59,028 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 31 की मामूली गिरावट के साथ 17,624 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार (6 September): सेंसेक्स 49 अंकों की गिरावट के साथ 59,196 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 10 की मामूली गिरावट के साथ 17,655 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
10 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
17 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
17 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
19 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
19 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
21 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines