Stock Market Opening: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन उछाल, Sensex के 60000 ऊपर तो Nifty 18000 के पार

Share Market

विज्ञापन

Share Market Update: ग्‍लोबल मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत और अमेरिकी बाजार में तेजी के बीच आज लगातार चौथे दिन भारतीय घरेलू शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार (13 September) को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी का रूख है। कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्‍स और न‍िफ्टी दोनों हरे न‍िशान पर खुले हैं।

अभी पढ़ें – Indian Railways: लाखों-करोड़ों रेलवे यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब फ्री मिलेगा खाना-पानी, IRCTC ने बनाया ये खास प्लान

विज्ञापन

शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 293 अंकों की तेजी के साथ 60,408 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 100 अंकों से ज्यादा की मजबूती के साथ 18,044 के स्तर पर खुला है।

बाजार का आज का हाल

बीएसई (BSE) में आज शुरुआत में कुल 1,890 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इनमें से 1,311 शेयर तेजी तो 447 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 132 कंपनियों के शेयर के फ्लेट कारोबार कर रहे हैं। वहीं 109 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 5 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं।

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, एचडीएफसी, सन फार्मा, डॉ रेड्डीज लैब्स, टाइटन, आईटीसी, मारुति, एमएंडएम, एलएंडटी, विप्रो, टाटा स्टील, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।

विज्ञापन

– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो सिप्ला, एचसीएल टेक, सन फार्मा और एशियन पेंट्स समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट का रूख है।

डॉलर के मुकाबले 23 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले आज रुपया 23 पैसे की मजबूती के साथ 79.29 रुपये के स्तर पर खुला। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की मजबूती के साथ 79.52 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

सोमवार (12 September): सेंसेक्स 321 अंकों की तेजी के साथ 60,115 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 103 अंक बढ़कर 17,936 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

शुक्रवार (9 September): सेंसेक्स 104 अंकों की तेजी के साथ 59,793 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 34 की मामूली बढ़त के साथ 17,883 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।

गुरुवार (8 September): सेंसेक्स 659 अंकों की तेजी के साथ 59,688 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 174 अंक चढ़कर 17,798 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

बुधवार (7 September): सेंसेक्स 168 अंकों की गिरावट के साथ 59,028 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 31 की मामूली गिरावट के साथ 17,624 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।

मंगलवार (6 September): सेंसेक्स 49 अंकों की गिरावट के साथ 59,196 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 10 की मामूली गिरावट के साथ 17,655 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ