Share Market Update: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मिले जुले रूख और अमेरिका में महंगाई दर के आंकड़े जारी होने के बाद यूएस मार्केट में गिरावट का असर भारतीय घरेलू शेयर पर भी देखी जा रही है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार (13 October) को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों लाल निशान पर खुले हैं।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 113 अंकों की गिरावट के साथ 57,512 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) करीब 98 अंक लुढ़कर 17,025 के स्तर पर खुला है।
बाजार का आज का हाल
बीएसई (BSE) में आज कुल 2,037 कंपनियों में कारोबार शुरू हुआ। जिसमें करीब 1,414 शेयर तेजी तो 529 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 94 कंपनियों के शेयर के भाव स्थित हैं। वहीं 60 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 16 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – Karwa Chauth 2022 investment gift: पत्नी के नाम खुलवाएं ये स्पेशल खाता, हर महीने कमाएं 44,793 रुपए
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो एचसीएल टेक, महिंद्रा, सन फार्मा, डॉ रेड्डी, मारुति सुजुकी, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, आईटीसी समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
- वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो एचडीएफसी, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनैंस, लार्सन, एशियन पेंट्स समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 1 पैसे कमजोरी के साथ खुला रुपया
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले आज रुपया 3 पैसे की मजबूती के साथ 82.28 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की मजबूती के साथ 82.31 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – Diwali Bonus: मोदी सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए दीवाली बोनस की घोषणा की
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
गुरुवार (12 Octomber): सेंसेक्स 478 अंकों की बढ़त के साथ 57,625 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 140 अंक चढ़कर 17,123 अंक पर बंद हुआ था।
मंगलवार (11 Octomber): सेंसेक्स 843 अंकों की गिरावट के साथ 57,147 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी करीब 257 अंकों गिरकर 16,983 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (10 Octomber): सेंसेक्स 200 अंकों की गिरावट के साथ 57,991 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 73 अंक गिरकर 17,241 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (7 Octomber): सेंसेक्स 306 अंकों की गिरावट के साथ 58,191 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 17 अंकों की नरमी के साथ 17,314 के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
JK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
5 mins ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 hr agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
2 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
3 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
10 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
12 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
13 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
19 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
19 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines