Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार में नरमी के बीच आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में बड़ी तेजी का रुख है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी पॉजिटिव नोट पर खुले हैं। आज सेंसेक्स में 143 और निफ्टी में 170 अंकों की तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।
लगातार दिनों की बड़ी गिरावट के बाद आज सोमवार (13 March 2023) को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 143 अंकों की उछाल के साथ 59,278 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 70 अंकों की नरमी के साथ 17,483 के स्तर पर खुला।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार (10 March 2023) को सेंसेक्स करीब 671 अंकों की गिरावट के साथ 59,135 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 177 अंक लुढ़कर 17,413 के स्तर पर बंद हुआ।
बाजार का आज का हाल
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 2,638 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 1,379 शेयर तेजी, 1098 गिरावट तो 161 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 41 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 45 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो टेक महिंद्रा, कोटक बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, पाव ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, एचसीएल, टाटा स्टील, रिलायंस, टेक महिंद्रा, अडाणी एंटरप्राइजेस, अडाणी पोर्ट्स, हिंडाल्को, एचसीएल समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
- वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो सनफार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा , एशियन पेंट्स, नेस्ले, एनटीपीसी, इंफोसिस, इंडसइंड, एसबीआई लाइफ, टाइटन, बीपीसीएल, एनटीपीसी समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 17 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया
आज सोमवार को एकबार फिर विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की तेजी के साथ 81.86 रुपये के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की कमजोरी के साथ 82.04 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
- शुक्रवार (10 March 2023): सेंसेक्स करीब 671 अंक लुढ़ककर 59,135 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 177 अंकों की गिरावट के साथ 17,413 के स्तर पर बंद हुआ था।
- गुरुवार (9 March 2023): सेंसेक्स करीब 541 अंक टूटकर 59,906 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 164 अंकों की नरमी के साथ 17,589 के स्तर पर बंद हुआ था।
- बुधवार (8 March 2023): सेंसेक्स करीब 123 अंकों की छलांग लगाकर 60,348 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 36 अंकों की तेजी के साथ 17,747 के स्तर पर बंद हुआ था।
- मंगलवार (7 March 2023): होली के कारण बाजार बंद रहा।
- सोमवार (6 March 2023): सेंसेक्स करीब 415 अंकों की छलांग लगाकर 60,224 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 117 अंकों की तेजी के साथ 17,711 के स्तर पर बंद हुआ था।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
कर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
5 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
5 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
5 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
6 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
8 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
8 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
8 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
9 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
10 hrs agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines