Stock Market Opening: शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में उछाल
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार में नरमी के बीच आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में बड़ी तेजी का रुख है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी पॉजिटिव नोट पर खुले हैं। आज सेंसेक्स में 143 और निफ्टी में 170 अंकों की तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।
लगातार दिनों की बड़ी गिरावट के बाद आज सोमवार (13 March 2023) को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 143 अंकों की उछाल के साथ 59,278 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 70 अंकों की नरमी के साथ 17,483 के स्तर पर खुला।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार (10 March 2023) को सेंसेक्स करीब 671 अंकों की गिरावट के साथ 59,135 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 177 अंक लुढ़कर 17,413 के स्तर पर बंद हुआ।
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 2,638 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 1,379 शेयर तेजी, 1098 गिरावट तो 161 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 41 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 45 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज सोमवार को एकबार फिर विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की तेजी के साथ 81.86 रुपये के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की कमजोरी के साथ 82.04 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: