Pankaj Mishra
Read More
Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों लगातार नया रिकॉर्ड बना रहा है। सेंसक्स और निफ्टी दोनों ऑल टाइम हाई के रिकॉर्ड पर ट्रेड कर रहा है।
इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन आज गुरुवार को (13 July 2023) सुबह बाजार तेजी के साथ कारोबार करते हुए दिखाई दे रहा है। फिलहाल बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 521 अंकों की तेजी के साथ 65,915 के स्तर के पर तो एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 182 अंकों की बढ़त के साथ 19,465 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस उछाल के साथ निफ्टी और सेंसेक्स दोनों नए ऑल टाइम हाई 19,566 पर पहुंच गया।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को भी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 223 अंकों की कमजोरी के साथ 65,393 के स्तर पर तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 55 अंकों की गिरावट के साथ 19,384 के स्तर पर बंद हुआ।
आज गुरुवार को भी विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे की तेजी के साथ 81.97 रुपये के स्तर पर खुला है। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे की मजबूती के साथ 82.18 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।